बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। । कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार गश्त एवं कार्रवाई की जा रही है। आबकारी विभाग की टीम द्वारा लगातर गस्त की जा रही है। इस दाैरान गुप्त सूचनाओं के आधार पर कसडोल विकासखंड अंतर्गत ग्राम घाटमड़वा में नाला किनारे 24 सौ किलो ग्राम महुआ लहान,35 लीटर कच्ची शराब जब्त किया गया। इसी तरह ग्राम भैंसमुड़ा में 12 सौ किलो ग्राम महुआ लहान जब्त किया गया है।कच्ची महुआ शराब को कब्जा आबकारी लेकर महुआ लाहन का विधिवत नष्टीकरण किया गया। उक्त जब्त समाग्री का बाजार मूल्य लगभग 2 लाख 19 हजार 500 रुपये है। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34(2), 34(1)(क)(च ) का, प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद वर्मा आबकारी उपनिरीक्षक जैलेश सिंह,दिनेश कुमार साहू, श्रीमती मोतिन बंजारे एवं आबकारी प्रधान आरक्षक सूर्यकांत वर्मा,नगर सैनिक दुर्गा ध्रुव, दुर्गेश्वरी, शीतल यादव का विशेष योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some


