गोलू कैवर्त
बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंदन कुमार ने विधानसभा निर्वाचन 2023 में जिले के सभी मतदाताओं से मतदान तिथि शुक्रवार 17 नवम्बर 2023 को मतदान केन्द्र में जाकर बिना किसी भय,लोभ व लालच के निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है।
बलौदाबाजार भाटापारा जिले की यह परम्परा रही है कि यहां के मतदाताओं ने पूर्व में हुए सभी निर्वाचनों में अभूतपूर्व उत्साह दिखाया है। विधानसभा निर्वाचन 2023 में आपका मतदान बलौदाबाजार भाटापारा जिले के लिए ही नहीं अपितु प्रदेश एवं देश के लिए मिसाल बनेगा। आप अपने साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों एवं पड़ोसियों को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करें। कलेक्टर श्री कुमार ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व पर प्रत्येक मतदाता को सहभागी बनना चाहिए। मतदान करना मतदाता का अधिकार ही नहीं, अपितु कर्तव्य भी है। मतदाता को अपने इस अधिकार का प्रयोग करना चाहिए और अपनी जिम्मेदारी को निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की शक्ति आम नागरिक का वोट है, इसलिए अपने कर्तव्य का पालन जरूर करें। लोकतंत्र में प्रत्येक वोट का महत्व होता है। लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं एवं लोकतंत्र के उत्सव का हिस्सा बने।

जिले में शत प्रतिशत मतदान हेतु स्पेशल हैश टैग जारी, मतदान कर सोशल मीडिया में #VOTE_BBB_100 लिखकर अवश्य करें फोटो अपलोड

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंदन कुमार के निर्देश पर शत प्रतिशत मतदान एवं मतदाताओं, युवाओं को रिझाने के उद्देश से स्पेशल स्पेशल हैश टैग #VOTE_BBB_100% जारी किया गया है। जिसके तहत जिले के आम मतदाता वोट देने के पश्चात अपना फोटो या सेल्फी लेकर #VOTE_BBB_100 लिखकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं एक्स (ट्विटर) में अपलोड कर सकते है। कलेक्टर चंदन कुमार ने सभी जिला वासियों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। इसके साथ  अपने अंगुली के फोटो के साथ विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म में #VOTE_BBB_100% लिखकर फोटो अपलोड करने का आग्रह किया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version