कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने संयुक्त जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया। श्री अग्रवाल ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरविन्द पाण्डेय, नवीन भगत, कोषालय अधिकारी पी.सी. खलको, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक दीनबंधु ध्रुव, खाद्य अधिकारी सुधीर गुरू, खनिज अधिकारी फागुलाल नागेश, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अशोक पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत, सहायक संचालक जनसंपर्क हेमनाथ सिदार, कार्यालय अधीक्षक सुदामा ठाकुर सहित सभी जिला अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


