गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने कलेक्टोरेट परिसर से ईवीएम प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह वैन आगामी लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ईवीएम एवं वीवीपीएटी मशीन के साथ जिले के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर मतदाताओं को वोटिंग के लिए प्रोत्साहित करेगी तथा ई.वी.एम. प्रदर्शन वैन के माध्यम से मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन की जानकारी जिले के सभी ग्राम पंचायतों, मतदान केन्द्रों, हाट-बाजार, विद्यालय एवं महाविद्यालय में दी जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल के बताया कि आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत-प्रतिशत मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित कराने तथा नये मतदाताओं का नाम जुड़वाने एवं मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मतदाताओं को ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन तथा मतदान केन्द्र में मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में भी ईव्हीएम प्रदर्शन केन्द्र की स्थापना की गई है। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन प्रदर्शन केन्द्र में मतदाताओं को वोटिंग मशीन का बटन दबाकर वोट डालने का प्रयोग कराया जा रहा है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अविनाश भोई, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने ई.वी.एम. प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



