गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज सुबह जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न आंगनबाड़ी व स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र डाकबंगला का निरीक्षण करते हुए बच्चों की उपस्थिति, साफ-सफाई करने, सामग्रियों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिये। इस दौरान रसोई कक्ष, सामग्री कक्ष का भी अवलोकन किया। साथ ही बच्चों को दिये जाने वाले पूरक पोषण आहार निर्धारित डाइट के अनुसार गुणवत्तापूर्ण देने को कहा। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी में बच्चों की दर्ज उपस्थिति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सभी बच्चों को समय अनुसार आंगनबाड़ी केन्द्रों पर उपस्थिति सुनिश्चित कराये, जिससे कि सभी बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी मिल सके। कलेक्टर ने अंगबाड़ी कार्यकर्ता अनुसुईया सिन्हा से कुल दर्ज संख्या वर्तमान उपस्थिति, कुपोषित बच्चों की संख्या, नाश्ता व भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों की कम उपस्थिति पर बच्चों के पलकों से मिलकर उनके बच्चो को आंगनबाड़ी भेजने के लिए प्रेरित करने कहा।  

इसके पश्चात कलेक्टर ने डाकबंगला के ही प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए प्रस्ताव देने को कहा। साथ ही परिसर पर किये गये अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने स्कूल परिसर को साफ-सफाई कराने और सोख्ता गड्ढा बनाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने शासकीय प्राथमिक शाला बच्चों को गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकें वितरण की जानकारी ली। इस पर बच्चों को पुस्तकें वितरण नहीं करने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बच्चों से उनके नाम, पाहड़ा, बारहखड़ी, गिनती, कविता, खेलकूद एवं उनके रूचि के बारे में भी जानकारी ली। इस बच्चों ने दौरान बड़े उत्साह के साथ अपनी-अपनी रूचि के बारे में बताया। इसके अलावा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डाकबंगला पहुंचकर बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों को स्कूल में स्कूली शिक्षा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा के बारे में भी बताये। क्योंकि बच्चों का अधिक समय स्कूल में व्यतीत होता है। जिस तरह से शिक्षक अपने विद्यार्थियों को बताते है, उससे अधिक वे सिखते है। कलेक्टर ने कहा कि साफ-सफाई एवं अन्य चीजों को व्यवस्थित रखे। साथ बच्चों को जनरल नॉलेज की जानकारी भी बताये।


  कलेक्टर ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी लेने के साथ ही बच्चों के ज्ञान का स्तर परखने के लिए उनसे गणित, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान से संबंधित सवाल भी पुछे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने स्वयं क्लास रूम मे पहंुचे और बच्चों से बातचीत की और उनसे सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न भी पूछे। कलेक्टर ने बच्चों से पूछा क्या बनना चाहते हो तो बच्चों ने कहा आर्मी ऑफिसर, डॉक्टर, शिक्षक, पुलिस, तहसीलदार और एक अन्य बच्चे ने आईपीएस ऑफिसर बनने का लक्ष्य बताया। इस पर कलेक्टर ने सराहना करते हुए कहा कि मन लगाकर पड़ाई करें निश्चित ही सफलता मिलेेगी। प्राथमिक एवं मीडिल स्कूल के प्रधानपाठकों ने बताया कि स्कूल के कुछ बच्चों के आंख में समस्या है, जिस पर कलेक्टर ने नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं अन्य चिकित्सकों को स्कूल में आकर सभी बच्चों का स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर कलेक्टर ने मध्यान्ह भोजन के रसोई का भी अवलोकन किया और पूछा कि कौन सी सब्जी बनाई जा रही है। खाने में क्या-क्या शामिल हैं।


इसके पश्चात कलेक्टर श्री अग्रवाल जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय पहुंचे। उन्होंने अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के कक्षा 9वी के छात्रों को अंग्रेजी, गणित विषय के सवाल पूछे। साथ ही बच्चों से उन्होंने देश के प्रधानमंत्री, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सहित अन्य सामान्य ज्ञान के बारे में प्रश्न पुछे। इस पर बच्चों ने प्रश्नों के जवाब भी दिये। आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य के अनुरोध पर कलेक्टर ने स्कूल में पेयजल के लिए पानी की व्यवस्था एवं पार्किंग शेड सहित अन्य निर्माण कार्यो के लिए स्वीकृत करने को कहा। इस दौरान एसडीएम विशाल महाराणा सहित प्राचार्य व शिक्षकगण मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version