ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन के प्रति जागरूकता के लिए जिला कार्यालय सहित अनुविभागीय कार्यालय में प्रदर्शन केन्द्र स्थापित

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप अंतर्गत ईवीएम जागरूकता के लिए दी जा रही जानकारी

गरियाबंद  (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने कलेक्टोरेट परिसर से जिले में ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन के प्रचार-प्रसार हेतु मोबाईल डेमोन्सट्रेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत मोबाईल डेमोन्सट्रेशन वैन तैयार किया गया है। वैन के माध्यम से मतदाताओं को ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन की जानकारी सभी मतदान केन्द्र, हाट बाजार, विद्यालय एवं महाविद्यालय में दी जाएगी। मोबाईल डेमोन्सट्रेशन वैन में अलग-अलग प्रभारी एवं प्रशिक्षक को दायित्व सौंपा गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री छिकारा के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत-प्रतिशत मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित कराने मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मतदाताओं को ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन तथा मतदान केन्द्र में मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए कलेक्टोरेट एवं अनुविभागीय कार्यालयों में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन प्रदर्शन केन्द्र की स्थापना की गई है। इस इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन प्रदर्शन केन्द्र में मतदाताओं को वोटिंग मशीन का बटन दबाकर वोट डालने का प्रयोग कराया जा रहा है। जिला कार्यालय में स्थापित ईवीएम प्रदर्शन केन्द्र में कलेक्टर श्री छिकारा ने डेमो वोट देकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
 उप जिला निर्वाचन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल ने बताया कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप अंतर्गत समावेशी, सुगम एवं सहभागी निर्वाचन के लिए ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन के संबंध में आमजनों को जानकारी दी जा रही है। वोटर वेरीफाइबल पेपर ऑडिट ट्रेल यानी वीवीपैट व्यवस्था के तहत वोट डालने के तुरंत बाद कागज कागज की एक पर्ची बनती है। इस पर्ची पर जिस उम्मीदवार को वोट दिया है, उनका नाम और चुनाव चिन्ह छपा होता है। यह पर्ची वीवीपैट के स्क्रीन पर वोटर को 7 सेकेण्ड तक दिखने के पश्चात वीवीपैट के बाक्स में कटकर गिरती है। मतदान की इस प्रक्रिया को मतदातागण ईवीएम प्रदर्शन केन्द्र में अनुभव कर सकते हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अविनाश भोई, डिप्टी कलेक्टर टी.आर. देवांगन सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version