विनय सिंह
बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। शासकीय काम काज मे कसावट लाने तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लेने कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज ग्राम दाढ़ी एवं कन्हेरा के धान उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने धान उपार्जन केन्द्र में आये किसानों से उनके धान के किस्म की जानकारी ली और उन्होने कहा कि धान की बिक्री तक किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जायेगी। कलेक्टर श्री शुक्ला ने समिति प्रबंधक को धान का उठाव करने के निर्देश दिए साथ ही किसानों द्वारा लाये गये धान को पल्टी कर ढेरी लगाकर तौल करायें। उन्होंने खरीदी केंद्र में नए बारदाने की उपलब्धता, तराजू बाट का सत्यापन, फड़ की साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था की जानकारी ली।
There is no ads to display, Please add some


