बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। बेमेतरा कलेक्टर शपदुम सिंह एल्मा ने आज जिले के विकासखंड साजा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल निर्माण के लिए चिन्हांकित भूमि का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होने स्कूल के नक्शा को देखा और बनने वाले भवन के लेआउट आदि विषयों के संबंध में चर्चा की। जिलाधीश ने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा कर निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। जिलाधीश ने समय सीमा के रहते सम्पूर्ण कार्य पूर्ण करने की बात कही और निर्माण कार्यों के संबंध में अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिये।
इसके पश्चात कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने नवीन शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज थानखम्हरिया का निरीक्षण किया। कॉलेज में कक्षा संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संबंधित निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिये कि शेष कार्य को निर्धारित समय में मानक के अनुसार गुणवत्ता परक समय सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व साजा विश्वास राव मस्के सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
