अरविन्द तिवारी 

जांजगीर चांपा (गंगा प्रकाश)- कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज नवागढ़ विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र , गौठान , जल जीवन मिशन के कार्य और तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के तहत नवागढ़ में स्वामी आत्मानंद विद्यालय और खेल मैदान के लिये स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने नवागढ़ के शासकीय पूर्व माध्यमिक नवागढ़ स्कूल में आत्मानंद स्कूल का निर्माण हेतु आवश्यक कार्य शीघ्र किये जाने के निर्देश दिये , जिसके तहत पुराने जर्जर स्कूल के स्थान पर नये स्कूल बिल्डिंग का निर्माण कर नये सत्र से नये बिल्डिंग में पढ़ाई प्रारंभ किया जायेगा। कलेक्टर ने आगामी समय में संभावित बारिश से धान के बचाव के लिये धान खरीदी केंद्रों में कैप कवर सहित धान के रखरखाव की उचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम सुकली में जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत लगे नल का निरीक्षण किया और पेयजल की व्यवस्था के संबंध में  सुकली के सरपंच से जानकारी ली। सरपंच ने बताया कि उनके गांव में 529 नल लगाये जा चुके हैं , जिससे गांव वालों को सुबह शाम पानी मिल रहा है। उन्होंने बुड़ेना के धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण करते हुये धान खरीदी व्यवस्था , उचित रखरखाव और धान के किस्म का निरीक्षण करने के साथ ही खरीदी केंद्र में रखे धान के बोरों के वजन का तौल भी कराया। उन्होंने जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम चोरभट्टी में प्रस्तावित गौठान के लिये जमीन का निरीक्षण किया और प्रस्तावित गौठान की जगह दूरस्थ होने की वजह से गाँव के निकट ही तालाब के किनारे गोठान की बहुउपयोगिता और व्यवस्थाओं को देखते हुये इसी जगह पर गौठान बनाने के लिये चिन्हित करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम सेमरा , महंत , मुड़पार के गौठानों का निरीक्षण करते हुये मुड़पार के तालाब में मछली पालन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में गोबर खरीदी , पैरा , पानी , वर्मी शेड एवं शेड आदि व्यवथाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में एक तरफ मवेशियों के लिये स्थल निर्धारित करते हुये दूसरी तरफ वर्किंग एरिया निर्धारित करने कहा , जिससे गौठान में पशुओं के रहने की उचित व्यवस्था के साथ-साथ अन्य मल्टीएक्टिविटी कार्यों को व्यस्थित रूप से किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने दस दिसंबर से होने वाले पैरादान महोत्सव को ध्यान में रखते हुये गोठनो में व्यवथित रूप से पैरा रखने , शेड , बिजली , पानी आदि व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने नवागढ़ तहसील कार्यालय का निरीक्षण करते हुये तहसील कार्यालय में राजस्व रिकार्ड का निरीक्षण किया। उनके द्वारा तहसील कार्यालय में संधारित नामांतरण , बंटवारा , सीमांकन पंजी , प्रतिलिपि शाखा , कोटवार पंजी , पटवारियों का पासबुक सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों के पंजी का अवलोकन किया गया एवं राजस्व अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी लेते हुये लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष भुनेश्वर केशरवानी , अनुविभागीय अधिका राजस्व श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version