गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर प्रभात मलिक ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए के निर्देश दिए। इसके साथ ही अधिकारियों को नागरिकों को विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर अविनाश भोई, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और जिला कोषालय अधिकारी बी.के तिवारी सहित विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
कलेक्टर ने जनचौपाल के माध्यम से राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को मिशन क्लीन सिटी के टीम को लगाकर प्रतिदिन साफ-सफाई रखने, नए स्थानों में डंप साइट नहीं बनाने, प्रति सप्ताह कितने टन कचरा निकालते है उसकी जानकारी उपलब्ध कराने तथा बारिश के पहले नालियों की सुव्यवस्थित रूप से साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों पर निर्धारित जगहों पर रोड मार्किंग कराने तथा सड़कों में हुए गड्ढों का मरम्मत जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने नगरीय निकाय क्षेत्रों में आवास योजना के तहत हितग्राहियों के लिए स्वीकृत निर्माण कार्य प्रारंभ-अप्रारंभ, प्रगतिरत कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि जिन-जिन विभागों द्वारा जिले में योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है। उसकी जानकारी उपलब्ध कराएं, साथ ही उसका प्रचार-प्रसार करें, जिससे कि अन्य लोग प्रेरित हो। जिले के सामुदायिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सक ड्यूटी चार्ट के अनुरूप चौबीसो घंटे अनिवार्य रूप से रहे, जिससे कि स्वास्थ्य केन्द्रों पर आने वाले मरीजों को नियत समय पर उनका उपचार किया जा सके। आगामी समय में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जायेगा। आम जनता को विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे योजनाओं की जानकारी देने तथा उनसे प्राप्त आवेदनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कराये जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए शिविर आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने और जमीनी स्तर पर लोगों को शिविर आयोजन की जानकारी दिलाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने गर्मी के मौसम का विशेष ध्यान रखते हुए शिविर स्थल पर मटके आदि में ठंडे पानी की व्यवस्था किये जाने कहा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक रीपा में स्थानीय आजीविका मूलक गतिविधियों के संचालन को बढ़ावा दे, जिससे आसपास के लोगों रोजगार मिल सके।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
