गोलू कैवर्त

बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर के. एल. चौहान बुधवार को बलौदाबाजार स्थित वाटिका वृद्धाश्रम पहुंचे । उन्होंने बुजुर्गों का तिलक लगाकर व माला पहनाकर अभिनंदन करने के साथ ही श्रीफल व व गर्म कपड़े देकर सम्मानित भी किया। कलेक्टर श्री चौहान ने स्वीप के तहत लोकतंत्र की मजबूती के लिए आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत एवं स्वतंत्र रूप से मतदान करने हेतु शपथ भी दिलाया। उपस्थित बुजुर्गों ने अपने हाथों में आकर्षक नारा लिखा पोस्टर लेकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिए।

कलेक्टर श्री चौहान ने कहा कि लोकतंत्र के मजबूती के लिए मतदान जरुरी है। बिना किसी भय व लोभ के स्वतंत्र रूप से मतदान करें। आयोग के निर्देशानुसार 85 वर्ष से अधिक उम्र व दिव्यांगों के लिए होम वोटिंग की सुविधा दी जाएगी। जिले में इस बार शत प्रतिशत मतदान के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। कलेक्टर ने वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों का हाल -चाल पूछते हुए वहां उपलब्ध सुविधाओं ,भोजन, पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली ।

ज्ञातव्य है कि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर के.एल. चौहान के मार्गदर्शन तथा स्वीप के जिला नोडल अधिकारी एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जिले भर में चलाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण अरविंद गेडाम, जनपद सीईओ एमएल मंडावी सहित एनआरएलएम एवं समहू की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version