कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक सम्पन्न

मौसमी बीमारियों से ग्रामीणों को करें जागरूक-कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा

बेमेतरा (गंगा प्रकाश)।कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने आज मंगलवार को कलेक्टरेट के दिशा-सभाकक्ष में जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय अधिकारी के मध्य संवाद व समन्वय बनाये रखने और विभागवार लंबित प्रकरणों के समीक्षा कर निराकरण करने हेतु समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले में विकास और निर्माण कार्यों की प्रगति के साथ ही राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक  दिशा-निर्देश दिए और कहा की प्री मानसून प्रारम्भ हो गई है सभी निर्माण कार्य समय सीमा पर तत्काल पूर्ण कराएं।
कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने आज पंचायत और नगरीय निकाय के रिक्त पदों के उप निर्वाचन के लिए हो रहे मतदान की जानकारी ली तथा उक्त संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अब बारिश का मौसम आ गया है, सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूल, आश्रम-छात्रावास परिसर एवं खाली जमीन पर अधिक से अधिक फलदार एवं छायादार पौधे लगाये और उनकी नियमित देखरेख भी करें। उन्होंने बरसात के मौसम में होने वाली मौसमी बीमारियों पर भी नजर बनाये रखने के साथ ही ग्रामीणों को जागरूक करने की बात कही। स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले के साथ अधिकारी भी सजग रहे। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल स्वास्थ्य सुविधा क्षेत्र में पहुंचाएं साथ ही मौसमी बीमारियों से निपटने, ग्रामीणों के स्वास्थ्य की नियमित जांच और दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखें।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री द्वारा भेंट-मुलाकात के दौरान की गई घोषणा के संबंध में विभागीय अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनहित के लिए किये गए मुख्यमंत्री की घोषणा अत्यंत ही महत्वपूर्ण है उन कार्यों को प्राथमिकता से लेकर हमें पूर्ण करना है। श्री एल्मा ने जनचौपाल में आये आवेदन के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की और नियमानुसार समय-सीमा के भीतर उन आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देशित किए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करें एवं शिकायतों के निराकरण के संबंध में अवगत कराएं साथ ही लंबित दिवसों की शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए उसे निराकृत करना सुनिश्चित करें। संबंधित आवेदक से चर्चा कर शिकायतों का निराकरण होने पर उसे अवगत कराये। कलेक्टर ने छ.ग. राज्य विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड के कार्यपालन अभियंता को निर्देश दिए कि जहां-जहां ग्रामीण औद्योगिक पार्क कार्यक्रम चल रहे हैं वहां पर बिजली की आपूर्ति पूर्ण रूप से हो।  
कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्रों में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था रखने एवं दवाई वितरण केन्द्र में पर्याप्त दवाइयों के स्टाक और वैरायटी की उचित व्यवस्था करने को कहा। बैठक में कलेक्टर ने नरवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने किसानों को खाद-बीज वितरण के बारे में पूछा तथा किसानों को प्रोत्साहित कर अधिक से अधिक खाद-बीज का उठाव करने प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये। अधिकारियों ने बताया कि खाद-बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और किसानों को मांग अनुसार वितरण किया जा रहा है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में प्रवेश के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में विद्यार्थियों के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं के लाभ के लिए जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र एवं स्कूलों में बैंक खाता की आवश्यकता होगी। बैठक के दौरान कलेक्टर ने स्कूली बच्चों को निःशुल्क गणवेश और पाठ्यपुस्तक वितरण के बारे में पूछा तथा शेष वितरण कार्य को शीघ्र करने के निर्देश दिये। नगर पालिका अधिकारी से नगरीय क्षेत्र में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास की जानकारी ली। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों लोक निर्माण, लोक स्वास्थ यांत्रिकी, क्रेडा, शिक्षा, कृषि, जिला पंचायत, आदिम जाति, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों के लंबित प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की बारी-बारी से जानकारी ली।
जिलाधीश ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन अंतर्गत कराये जा रहे कार्यों की शिकायत पर जांच किये जाने हेतु। रनिंग वाटर की राशि भुगतान करने के संबंध में जानकारी ली। सरदा में पेयजल संकट गहराया, समस्या का निराकरण करने के संबंध मे, साजा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पेयजल समस्या मूलक ग्रामों में नल जल योजना अंतर्गत नलकूप खनन कार्य कर हस्तपंप स्थापना का कार्य आदि के संबंध में जानकारी ली। समय सीमा की बैठक के पश्चात कलेक्टर श्री एल्मा ने सभी विभागीय अधिकारियों को मतदाता जागरूकता हेतु शपथ दिलाई। बैठक में अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, छन्नू लाल मारकण्डे, एसडीएम नवागढ़ उमाशंकर बंदे, बेरला युगल किशोर उर्वशा, साजा विश्वास राव मस्के, डिप्टी कलेक्टर धनराज मरकाम, हीरा गर्वना, पी.मनहर सहित जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version