जिले में शांति व्यवस्था एवं सौहाद्र्र बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

हरदीप छाबड़ा

मोहला मानपुर अं.चौकी(गंगा प्रकाश)।– कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी  एस जयवर्धन ने कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर  एस जयवर्धन ने नवरात्रि, दशहरा एवं ईद के पर्व को ध्यान में रखते हुए जिले में शांति व्यवस्था एवं सौहाद्र् बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में धरना-प्रदर्शन जैसी स्थितियों से निपटने के लिए पहले से तैयारी रखें। उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था के संबंध में सभी एसडीएम एवं एसडीओपी से चर्चा कर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले में त्यौहार के अवसर पर सद्भावना एवं सामाजिक समरसता कायम रहे। कलेक्टर ने बाहर से आ रहे व्यक्तियों के लिए पंजी संधारित करने के लिए एसडीओपी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले की सीमा अन्य राज्यों से लगी हुई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक  वाय अक्षय कुमार ने भी सभी पुलिस अधिकारियों को शांति व्यवस्था के मद्देनजर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, एसडीएम मोहला  ललितादित्य नीलम सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version