गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राज्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के निर्देशानुसार 28 मई को अन्तर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करने निर्देश दिये गये थे। इस संबंध में जिला, विकासखण्ड एवं ग्राम पंचायतों में भी अन्तर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया गया। अधिकारी ने बताया कि माहवारी स्वच्छता दिवस प्रतिमाह महिलाओं और किशारियों को औसतन 5 दिन मासिक धर्म होता है और लगभग 28 दिनों के अंतराल में पीरियड आते है। इसलिए 28 दिन एवं 5वां महीना (मई) को “माहवारी स्वच्छता दिवस“ मनाने के लिए चुना गया है। इस संबंध में जनमानस में जागरूकता एवं संवेदनशीलता का प्रसार करने के उददेश्य से समस्त विकासखण्डों में ग्राम स्तर तक जागरूकता गतिविधियों का आयोजन स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास, शिक्षा, एनआरएलएम पंचायतीराज आदि विभागों के समन्वय से किया गया। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर अरविंद पाण्डेय सहित जिला स्तरीय अधिकारी – कर्मचारियां ने रेड डॉट कैंपेन के तहत हथेली में लाल डॉट बनाकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो अपलोड किया।
कलेक्टर श्री अग्रवाल की उपस्थिति में संयुक्त जिला कार्यालय में “माहवारी स्वच्छता दिवस“ मनाया
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
