कलेक्टर श्री अग्रवाल ने पॉलीटेक्निक कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

कौशल विकास के प्रशिक्षणार्थियों को दिये जा रहे ट्रैनिंग का किया अवलोकन

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज गरियाबंद स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलेज में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षणार्थियों को दिये जा रहे कौशल ट्रेनिंग का अवलोकन किया। कलेक्टर ने प्रशिक्षणार्थियों से उनके ट्रेड, ट्रैनिंग संख्या, उपस्थिति, शिक्षकों की उपलब्धता, ट्रैनिंग अवधि, आवश्यक उपकरण एवं पढ़ाई की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ऑफिस असिस्टेंट, सिलाई मशीन ऑपरेटर एवं टेलरिंग ट्रेड की कक्षाओं में जाकर दिये जा रहे प्रशिक्षण का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही विद्यार्थियों से रहने की व्यवस्था, भोजन एवं नास्ता आदि की भी जानकारी ली। साथ ही भोजन व्यवस्था भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान सभी ट्रेनी विद्यार्थियों की शत प्रतिशत मौजूदगी सुनिश्चित करते हुए उन्हें गुणवत्तापूर्ण तरीके से प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिये। उन्होंने इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों द्वारा बनाये जा रहे परिधान एवं अन्य सामग्रियों का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने पर्याप्त मात्रा में आवश्यक उपकरण एवं सामग्रियों की भी उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही कुछ सिलाई मशीनों में आ रहे तकनीकी खराबियों को तत्काल सुधरवाने के भी निर्देश दिये। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर राकेश गोलछा सहित लाईवलीहुड कॉलेज की सहायक संचालक श्रीमती सृष्टि मिश्रा मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version