फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर वर्तमान में जिले में आचार संहिता प्रभावशील है। जिले में शांति, सुरक्षा और निष्पक्षता के साथ चुनाव संपन्न कराने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। साथ ही अंतरजिला अवैध सामग्रियों के परिवहन के रोकथाम के लिए जांच नाकों पर स्थैतिक निगरानी दलों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने आज जिले के सीमावर्ती जांच नाकों कुटेना और जामगांव में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही अवैध सामग्रियों के परिवहन के रोकथाम के लिए वाहनों की कि जा रही जांच और सुरक्षा उपायों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों जांच नाकों पर एडीएम अविनाश भोई, गरियाबंद और छुरा एसडीएम भूपेंद्र साहू, राजिम एसडीएम धनंजय नेताम और एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक की मौजूदगी में 15 से अधिक वाहनों की जांच करवाई। इस दौरान कलेक्टर श्री छिकारा ने सभी चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही सभी संदिग्ध वाहनों का जांच कर अवैध सामग्रियों जैसे शराब, राशि, हथियार, मतदाताओं को लुभाने के लिए उपयोग की जा सकने वाले कपड़े, वस्तु एवं अन्य अवैध चीजों को जप्त कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी जांच का वीडियोग्राफी भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

        कलेक्टर श्री छिकारा ने चेक पोस्ट में तैनात दलों को सक्रियता और सतर्कता के साथ वाहनों का चेकिंग करने और चेक किए जा रहे वाहनों की जानकारी पंजी में संधारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी दल के सदस्य निर्वाचन के लिए सौंपे गए दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। उल्लेखनीय है की भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ में विधानसभा निर्वाचन की तिथि घोषित करने के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है। जिले में निर्वाचन नामांकन 21 अक्टूबर से शुरू होगी। 17 नवंबर को चुनाव होगा तथा 3 दिसंबर को मतगणना की जायेगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version