धान खरीदी की अद्यतन स्थिति की ली जानकारी

मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह को देखने गांवों में रहेगी व्यवस्था

कलेक्टर ने समय-सीमा की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश


गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज समय सीमा की समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण अभियान विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे विस्तृत चर्चा करते हुए जिले में यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही जिले में चल रहे धान खरीदी की अद्यतन स्थिति के बारे जानकारी लेकर खरीदी केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए सुचारू रूप से धान खरीदी जारी रखने के निर्देश दिए। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 13 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे आयोजित किया जायेगा। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का लाईव प्रसारण ग्राम पंचायत से लेकर नगरीय क्षेत्रों में भी जनता के देखने सुनने के लिए व्यवस्था रहेगी। कलेक्टर श्री छिकारा ने शपथ ग्रहण समारोह के सीधा प्रसारण दिखाने के लिए ग्राम पंचायतों और नगरीय क्षेत्रो के विभिन्न जगहों पर आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस दौरान वनमण्डलाधिकारी मणिवासगन एस, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर अविनाश भोई सहित सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे। 

विकसित भारत संकल्प यात्रा से जन-जन तक पहुंचेगी शासन की योजनाएं- केंद्र सरकार द्वारा योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों, वंचित व असंतृप्त लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने प्रारंभ किए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन को लेकर कलेक्टर श्री छिकारा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व और यात्रा के दिन किये जाने वाले गतिविधियों की आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने योजना के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की मुख्यतः 17 योजनाओं की जानकारी देने और लोगों को इन योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से गरियाबंद जिले में 6 प्रचार-प्रसार वैन का आगमन होगा। प्रचार-प्रसार वैन विभिन्न गांवों में जाकर कैम्प के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी देंगे, साथ ही पात्र हितग्राहियों को आवश्यकतानुसार योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने यात्रा हेतु रूट चार्ट तैयार करने और प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन के संबंध में कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निर्धारित रूट के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। उन्होंने कार्यक्रम में जनभागीदारी गतिविधि, ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय स्तर पर समिति का निर्माण, स्थानीय हितग्राहियों को आमंत्रण, सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी, स्व-सहायता समूह, ग्राम संगठन का मोबलाइजेशन, कृषि गतिविधियों पर सत्र का आयोजन, प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करना, योजनाओं के सफल लाभार्थियों द्वारा अनुभव साझा करना तथा पोर्टल में जानकारी अपलोड कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा प्रमुख योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिससे योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा सके। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएँ जैसे- स्वच्छ भारत मिशन, आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएँ, स्वच्छ पेयजल सुविधा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि जैसी बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करने के लिए तथा प्रमुख योजनाओं/मिशन के माध्यम से संतृप्ति के लिए सभी लक्षित और पात्र लाभार्थियों के लिए आवश्यक सेवाएँ सुलभ बनाने हेतु जागरूकता सुनिश्चित किया जाएगा। ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुँच को सुगम बनाया जा सके। गरियाबंद जिले में जिला स्तरीय समिति का गठन कर लिया गया है। कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।

धान खरीदी सुचारू रूप से रखे जारी- कलेक्टर श्री छिकारा ने समय सीमा की समीक्षा बैठक में जिले में चल रहे धान खरीदी की भी समीक्षा की। उन्होंने अभी तक हो चुके धान खरीदी की मात्रा और खरीदी केंद्रों में की गई जरूरी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही धान को बारिश में भीगने से बचाने के लिए किए गए सुरक्षा उपायों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने सभी खरीदी केन्द्रों में बारदानों की उपलब्धता और खरीदे गये धान का नियमित उठाव के बारे में भी जानकारी लेकर सुचारू रूप से धान खरीदी जारी रखने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version