शासकीय सेवकों ने सद्भावना से काम करने की ली शपथ
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। संयुक्त जिला कार्यालय में आज अपरान्ह 4ः30 बजे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। कलेक्टर आकाश छिकारा ने संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को सभी धर्मो, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकीकरण की भावना जागृत करना और हिंसा के विचार को छोड़ते हुए लोगों के बीच सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए शपथ दिलाई। सभी शासकीय सेवकों ने सद्भावना से काम करने की शपथ ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ के.सी. उरांव, डीपीएम डॉ. सोनल ध्रुव एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। ज्ञात है कि 19 एवं 20 अगस्त को शासकीय अवकाश होने के कारण 18 अगस्त को शपथ ली गई।
There is no ads to display, Please add some
