गरियाबंद /फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के निर्देशानुसार 20 जुलाई को रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा का घेराव किया जाएगा। जिसमें राजिम विधानसभा के 700 की संख्या व पूरे प्रदेश भर के जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता के द्वारा कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा का घेराव किया जाएगा। जिस प्रकार से कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में 36 वादे किए थे मगर कुछ बिंदु को ही पूरा किया है बाकी को ठगने का काम किया है। पूरे प्रदेश भर से 10000 कार्यकर्ता मिलकर कांग्रेस सरकार के किए गए वादों को मांग पूरा करने को लेकर विधानसभा रायपुर छत्तीसगढ़ का घेराव किया जाएगा। यह जानकारी किरण उबेलाल टंडन प्रदेश सचिव जोगी कांग्रेस द्वारा दिया गया।
There is no ads to display, Please add some


