फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। कल सुशासन दिवस पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा अपने चुनाव पूर्व किए गए वायदे के अनुरूप पूरे छत्तीसगढ़ के किसानों को 2 वर्ष के रूके हुए बोनस 300-300 रूपये प्रति क्विंटल के दर से वितरीत किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज फिंगेश्वर कृषि उपज मंडी प्रांगण में नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू अपने करकमलों से गरियाबंद जिला स्तरीय बोनस वितरण कार्यक्रम में जिले के किसानों को बोनस का वितरण एवं किसानों के बैंक खाते में बोनस की राशि हस्तांतरित करेंगे। जिला सहकारी बैंक के सुपरवाईजर टीकाराम साहू ने बताया कि कार्यक्रम में फिंगेश्वर सहकारी बैंक अंतर्गत फिंगेश्वर के 1238 कृषकों को 16.5 करोड़, गुण्डरदेही के 803 कृषकों को 2.31 करोड़, बोरसी केन्द्र के 1097 कृषकों को 2.61 करोड़, भसेरा के 1422 कृषकों को 3.95 करोड़, बेलर खरीदी केन्द्र के 662 कृषकों को 1.78 करोड़, परसदाकला के 547 कृषकों को 1.51 करोड़, लचकेरा केन्द्र के 1035 कृषकों को 2.82 करोड़ रूपए का 2 वर्ष का बोनस वितरित किया जावेगा। इस तरह फिंगेश्वर सहकारी बैंक अन्तर्गत 8 खरदी केन्द्रों के 7745 कृषकों को लगभग 21 करोड़ 19 लाख रूपए का बोनस किसानों के खाते में मुख्य अतिथि रोहित साहू हस्तांतरित करेंगे। सहकारी बैंक के जिला नोडल अधिकारी संजय गोस्वामी ने बताया कि कल फिंगेश्वर में आयोजित जिला स्तरीय बोनस वितरण कार्यक्रम में धान खरीदी वर्ष 2014-15 का गरियाबंद अनुविभाग के 5662 कृषकों को 9.71 करोड़, छुरा अनुविभाग के 9458 किसानों को 16.25 करोड़, फिंगेश्वर अनुविभाग के 19971 किसानों को 26.65 करोड़, मैनपुर आदि विभाग 4835 किसानों को 9.72 करोड़ एवं देवभोग के 4581 किसानों को 7.67 करोड़ इस प्रकार सत्र 2014-15 के धान खरीदी में कुल 44560 कृषकों को 70 करोड़ की बोनस राशि मिलेगी। सत्र 2015-16 में बेचे गए धान में गरियाबंद अनुविभाग के 3272 किसानों 4.84 करोड़, छुरा अनुविभाग के 7969 किसानों को 12.64 करोड़, फिंगेश्वर अनुविभाग के 20509 कृषकों को 27.31 करोड़, मैनपुर अनुविभाग के 2279 किसानों 2.61 करोड़ तथा देवभोग अनुविभाग के 263 किसानों को 18 लाख की बोनस राशि प्राप्त होगी। जिला नोडल अधिकारी श्री गोस्वामी ने कहा कि कल फिंगेश्वर में गरियाबंद जिले के कुल 78799 किसानों के बैंक खाते में 117.58 करोड़ रूपए की 2 वर्ष की बोनस राशि मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू हस्तांतरित करेंगे।
कल फिंगेश्वर में जिला स्तरीय बोनस वितरण कार्यक्रम, मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू बांटेगे 78799 किसानों को 117.58 करोड़ की बोनस राशि
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
