गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। सावन के अंतिम रविवार को विश्व प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ महादेव शिवलिंग का महाजलाभिषेक किया जाएगा। क्रेन के माध्यम से 80 फिट ऊंचे शिवलिंग में दूध की धारा प्रवाहित की जाएगी। इसे लेकर आयोजक श्री महाकाल सेवा नवयुवक मंडल सुभाष चौक के तत्वाधान में भव्य तैयारी की जा रही है। समिति से संयोजक उत्तम कुमार सोनी ने बताया कि हिंदू धर्म में सावन का अलग ही महत्व है। सावन महादेव का प्रिय महीना जिसमें लोगों की अटूट आस्था है। बोल बम के जायकारे के साथ भक्त कांवड़ यात्रा निकलते है। भगवान शिव को प्रसन्न करने अनेक अनुष्ठान किए जाते है। इसके साथ ही रुद्राभिषेक और महाजलाभिषेक का भी महत्व अति प्राचीन है। इसी कड़ी में श्री महाकाल सेवा नवयुवक मंडल सुभाष चौक के तत्वाधान में भव्य महाजलाभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समस्त क्षेत्रवासी नगरवासी दूर-दूर से समस्त श्रद्धालुगण, भक्तगण, शिवभक्त महाजलाभिषेक के साक्षी बनेंगे। उन्होने बताया कि यह आयोजन पिछले साल की भांति इस वर्ष भी भव्यता और दिव्यता के साथ होगा। जिसमें वैदिक मंत्र उच्चरणों के साथ पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक व महाजलाभिषेक तथा पूजन अनुष्ठान किया जाएगा। श्री भूतेश्वरनाथ की महा आरती होगा। इसमें श्री भूतेश्वर नाथ समिति एवं प्रशासन का विशेष सहयोग रहेगा। उन्होंने सभी नगरवासियो से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some
