गोलू कैवर्त 

बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा के दावेदारों को ब्लॉक स्तर पर फॉर्म भरवाकर अपनी दावेदारी पेश करने को कहा गया है । इसी कड़ी में कसडोल विधानसभा से जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष एवम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री विमल साहू  ने  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लवन के अध्यक्ष गुरुदयाल यादव, पलारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुर्रे, कसडोल ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामप्रसाद वर्मा को अपना दावेदारी फॉर्म सौंपा है । कसडोल विधानसभा में जमीनी स्तर पर विमल साहू की गहरी पैठ है।सभी पार्टी के लोगो के साथ भी उनका जबरदस्त संबंध है,हमेशा चाहे किसी भी पार्टी के लोग या आम जन मानस हो उनके पास जाने वालो को कभी निराश होकर नई लौटना पड़ता विमल साहू अपने विधानसभा के लोगो चाहे वो किसी पार्टी के हो परिवार की तरह मानते है और हमेशा सब के सुख दुख में जितना हो सके सहयोग जरूर करते है। मिलनसार, स्वच्छ छवि, विवादों से कोसो दूर रहने वाले ,सबको साथ लेकर चलने की कला कारण सभी पार्टी के लोग उनको पसंद करते है। गांव,ब्लाक कांग्रेस,जिला कांग्रेस,प्रदेश कांग्रेस और अखिल भारतीय कांग्रेस में सभी बड़े नेताओं और कारकर्ताओ से सीधा जुड़ाव है ।

विमल साहू  ने कहा कि अपने कसडोल विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा अपने अंतिम सांस तक मुझे करनी है, अगर मुझे पार्टी एक बार  उम्मीदवार बनाकर क्षेत्र की जनता की सेवा करने का मौका दे तो मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से उसमे खरा उतर कर पार्टी को कसडोल विधानसभा सीट से भारी मतों से विजय दिलाकर पार्टी को जीत समर्पित करूंगा। मुझे मौका मिलता है तो सर्व समाज को लेकर चलूंगा और विधायक बस विमल साहू नही कसडोल विद्यानसभा के प्रत्येक व्यक्ति अपने आप में विधायक मैं बना हूं ऐसा अहसास करेगें।कसडोल से इस बार एक नहीं बल्कि 4 लाख  मतदाता सबके सब  विधायक बनेंगे। कांग्रेस की सरकार , भूपेश बघेल की सरकार ने जो कोरोना महामारी जैसे विकट आपदा में भी ऐतिहासिक काम किया है जिसके कारण सभी लोग एक बार फिर कांग्रेस की सरकार लाना चाहते है।मैंने क्षेत्र की जनता के लिए हर समय कार्य किया है और सभी के दुःख और सुख में भी शामिल हुआ हूं । विमल साहू ने कहा कि क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद हमेशा मुझे मिलते आया है आज जो भी हूं जनता और कार्यकर्त्ता की वजह से हूं।कसडोल विधानसभा की देव तुल्य जनता ,कार्यकर्त्ता साथी गण, वरिष्ट कांग्रेसी गण सभी लोगो को मैं  मेरे परिवार के सदस्य की तरह मानता हु।कसडोल का नाम पूरे देश में रौशन करना और सबको साथ लेकर चलना ही मेरा मकसद है।मैंने अपने जीवन की प्राथमिकता तय कर दी है जब तक जीवन रहेगा लोगो के लिए जीऊंगा।देश प्रथम, छत्तीसगढ़ दूसरा,जनता तीसरा,पार्टी चौथा और आखरी में मेरा परिवार ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version