गोलू कैवर्त 

बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। कसडोल विधानसभा इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है बात आने वाली विधानसभा चुनाव2023-24 के चुनावी दंगल को लेकर रोज लोगों में उत्सुकता साफ तौर पर देखें जा सकते हैं कि कसडोल विधानसभा में कांग्रेस, भाजपा, आम आदमी पार्टी, अखंड लोकतांत्रिक पार्टी, बहुजन समाज पार्टी सहित अन्य पार्टियों से किस उम्मीदवार को कसडोल से विधानसभा विधायक चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा सबके लिए उत्सुकता की बेसब्री दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है लेकिन कांग्रेस का एक चर्चित नाम जो पहले भी दो बार कसडोल विधानसभा का विधायक रहकर विकास की गाथा लिखकर जनता के लिए हमेशा ही प्रेरणाश्रोत विधायक में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं वह और कोई नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी के दिग्गज सबके चहेते कहे जाने वाले राजकमल सिंघानिया है जो कसडोल विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के तरफ से दावेदारी कर पार्टी के प्रांतीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के शीर्ष नेतृत्व को टिकट देने के लिए ध्यान आकृष्ट करवाने में सफल दिखाई दे रहे हैं यह खबर पूरे कसडोल विधानसभा में बहुत तेजी से फैल रहा है जिससे राजकमल सिंघानिया एवं उनके शुभचिंतको में खुशी की लहर दौड़ गई है।वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लेकर कांग्रेस के रीति नीति से प्रभावित वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी के कार्यों से प्रभावित सभी का कहना है कि राजकमल सिंघानिया में नेतृत्व क्षमता का भरमार है वह कुशल विधायक के साथ ही साथ ही एक जनाधार राजनेता के तौर पर अपनी छवि बनाने में कसडोल सहित समूचे छत्तीसगढ़ में अपना एक अलग स्थान हासिल किया है जो अन्य कांग्रेसियों के लिए प्रेरणा है।श्री सिंघानिया ने अपनी दावेदारी पर कसडोल विधानसभा के पत्रकार गोलू कैवर्त से चर्चा करते हुए कहा कि उनका प्रथम दायित्व प्रारंभ से ही रहा है कि वह आमजनता, किसानों ,दिन दुखियों की मदद करते हुए निरन्तर सार्थक पहल करने में यकीन करते हैं।श्री सिंघानिया ने आगे चर्चा में यह बात भी कहा कि जब वह कसडोल विधानसभा  में पूर्व में दो बार विधायक रहे हैं तो वह कसडोल की जनता के सेवा में सदैव प्रयासरत रहे हैं साथ ही कसडोल की जनता को उच्च शिक्षा, उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वह रायपुर में कसडोल वासियों के लिए व्यवस्था भी सुनिश्चित कराते रहे हैं जिसके चलते जनता का आशीर्वाद एवं प्रेम आज भी उनके साथ है ,इसी कारण जनता के मांग एवं आशीर्वाद के सहारे फिर एक बार कसडोल से विधायक का टिकट की दावेदारी करने का मन बनाया ताकि जनता का प्रत्यक्ष रूप से पुनः सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हो।गौरतलब हो कि श्री सिंघानिया कांग्रेस पार्टी में काफी बड़ा नाम है जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं था, भाजपा का सरकार था तब भी राजकमल सिंघानिया जनता के लिए भाजपा से कड़ी संघर्ष कर जनता के हक में हमेशा आवाज उठाने वाले विधायक में गिने जाते हैं ,श्री सिंघानिया की यही काबिलियत उन्हें अन्य कांग्रेस के विधायक से अलग बनाता है शायद यही वजह है कि कसडोल की जनता का भी यही मांग है कसडोल से राजकमल सिंघानिया को टिकट देकर पुनः विकास की पहिए को गति दिया जाए।एक नजर राजकमल सिंघानिया के उत्कृष्ट योगदानो की प्रशंसा करते हुए लोगों का कहना है कि   राजकमल सिंघानिया ऐसे  विधायक के रूप में पहचाने जाते हैं छत्तीसगढ़ में जब भाजपा की सरकार थी तब  विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाने में जी तोड़ मेहनत कर साकार रूप देते रहे हैं तो अब तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार कंही फिर आ गया और राजकमल सिंघानिया कांग्रेस की टिकट से जीत गया तो सौ प्रतिशत विकास फिर देखने को मिलेगा की आस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अभी से होने लगा है।जनता की मांग एक तरफ, श्री सिंघानिया की दावेदारी एक तरफ, कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की अंतिम सूची एक तरफ ,विभिन्न सर्वे रिपोर्ट एक तरफ ,श्री सिंघानिया के राजयोग एवं विधायकयोग को हटाना किसी के बस में नहीं होगा।इसीलिए तमाम पहलुओं पर आने वाले समय में स्थिति और ज्यादा स्पष्ट हो जाएगी।फिलहाल समय का इंतजार ही अंतिम है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version