गोलू कैवर्त 

बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के सभी विधानसभा सभो में एक विधानसभा ऐसा है जहां एक शख्स की नाम की धूम और चर्चा सबसे ज्यादा है ।हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित विधानसभा कसडोल की जंहा भाजपा के सबसे लोकप्रिय, जनहितैषी नेता एवं लगातार तीन बार के पूर्व सरपंच, एक बार पूर्व जनपद उपाध्यक्ष पवन साहू की है  जो भाजपा में कसडोल विधायक के लिए दावेदारी पेश कर जनता के लिए नए विकल्प चिन्हित कर दिये हैं।ऐसे में पवन साहू को लेकर कसडोल विधानसभा के जनता में जबरदस्त उत्साह का माहौल निर्मित हो गया है ,जनता की बहुलम्बित मांग भी रहा है कि एक बार लोकप्रिय भाजपा नेता पवन साहू को कसडोल विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा जाए और भाजपा जीत का सीट सुरक्षित करें।जनता ने कहा कि पवन साहू भाजपा का लोकप्रिय चेहरा के साथ साथ जनहितैषी व्यक्ति के तौर पर कसडोल विधानसभा में स्थापित नाम है, जिस पर हर जनता का उम्मीद और विश्वास नहीं डगमगाता, पवन साहू ने ऐसे अनेकों उल्लेखनीय जनहितैषी कार्य किये हैं जिसको जनता हमेशा सर आंखों पर बिठाकर सम्मान देते आ रहे हैं।क्रिकेट प्रेमियों के लिए पवन साहू का नाम मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रूप में पहचान है, खासियत यह है कि पवन साहू ने क्रिकेट से लेकर अन्य खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को यथासंभव सहयोग देते हुए गॉव गॉव में खेल के प्रति युवाओं को जोड़ने के दिशा में सार्थक पहल किये इसीलिए युवाओं के जुबान पर पवन साहू का नाम कभी नहीं मिटेगा।बात किसानों की तो सिंचाई सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए पवन साहू अपने जनपद उपाध्यक्ष एवं सरपंच कार्यकाल में नहर लाइनिंग कार्यों को सुगमता करवाने में उत्कृष्ट पहल किये इसके चलते किसानों के मन में अलग ही सम्मान बसा हुआ है, बात करें शिक्षा की तो विद्यालयो में ग्रामीण जनों की मांग पर शिक्षक समस्याओं को निदान भी करते रहे हैं, स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखकर चिकित्सको समुचित व्यवस्था, मरीजों को उचित इलाज का भी सार्थक योगदान देते रहे हैं, सड़क सुविधाओं से गली कांक्रीटी करण को बढ़ावा दिये, इसके अलावा सैकड़ों गांव के वर्षों की लंबित मांग लवन सड़क मार्ग से  पैसर गॉव एवं जांजगीर चाम्पा जिला में स्थित देवरघटा गॉव जो बीच में नदी होने के चलते आपस में नहीं जुड़ पा रहा था ,दोनों गॉव को जोड़ने के लिए करोड़ों रुपए की लागत से पुल निर्माण करवाने में मेहनत किये जो आज पुल निर्माण के बाद सैकड़ों गॉव के लोगों को आवागमन का सुविधा मिल रहा है।गौरतलब हो कि पवन साहू ,समाज में एक कद्दावर नाम तो है अन्य समाज के प्रतिनिधि सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ,शीर्ष नेताओं के बीच काफी अच्छी एवं मजबूत पकड़ के चलते भाजपा से टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है।पत्रकार गोलू कैवर्त से चर्चा करते हुए भाजपा मण्डल अध्यक्ष लवन विजय यादव,  कसडोल मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल ,कार्यकर्ता रामलाल कुर्रे, सुनील टोंडरे,उत्तम साहू, सत्यनारायण पटेल, के अलावा निष्पक्ष जनता में शिव कैवर्त चंगोरी, सम्मेलाल कैवर्त पैसर, तुलसी कैवर्त, नेतराम कैवर्त गंगई,सरपंच मनोज टंडन, पूर्व सरपंच नारायण साहू ,तहसील साहू संघ लवन सुशील साहू ,गिरधारी वर्मा पूर्वमडल अध्यक्ष लवन, नर्सिंग वर्मा लवन सहित सभी ने बताया कि पवन साहू पार्टी के हित में समर्पित है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version