पखांजुर (गंगा प्रकाश)~पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर अविनाश ठाकुर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती चित्रा वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना कांकेर पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.09.2022 को प्रार्थी मनजीत मण्डल पिता सुबोध मण्डल उम्र 28 वर्ष निवासी टिकरापारा ने थाना कांकेर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.09.2022 को प्रार्थी अपने घर से कोचिंग क्लास गया था शाम 07.30 बजे अपने मोटर सायकल CG19BH3230 होंडा सीडी 110 ड्रीम हरा एवं काला रंग को अभिनव कोचिंग क्लास टिकरापारा के सामने खड़ा कर दिया था रात्रि में 11.00 बजे में कोचिंग क्लास से बाहर आकर देखा तो प्रार्थी का मोटर सायकल नहीं था । आसपास पता तलाश किया कोई पता नहीं चला ,मोटर सायकल कोई अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ले गया था, प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान की गई आरोपी मुमताज आलम पिता मुख्तार आलम उम्र 19 वर्ष निवासी संजय नगर कांकेर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया आरोपी ने अपराध घटित करना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से प्रार्थी की मोटर सायकल CG19BH 3230 जप्त किया गया आरोपी को आज दिनांक 14/09/22 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है
कांकेर पुलिस की तत्परता से लगातार चोर के मामलो में चोर को पकड़ने में मिल रही है कामयाबी..
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



