गरियाबंद/फिंगेश्वर/छुरा (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले के अनेक दूरस्थ इलाकों की स्कूलों की दुर्दशा एवं शिक्षकों की कमी का जिक्र करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू ने बताया कि शिक्षक विहीन शालेय बच्चों द्वारा सीएम हाउस में अपनी किताब कापी छोड़ देने को सरकार की तबादला उद्योग की देन है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य में हर मामले में सिंडिकेट काम कर रहे हैं। इन्होंने क्षेत्र को नहीं बख्शा है। छत्तीसगढ़ का भविष्य खतरे में है उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण घटना क्या हो सकती है कि शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बताने वाले मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र पाटन के 19 स्कूल भी एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हो तो आसानी से समझा जा सकता है। कि पूरे छत्तीसगढ़ में क्या स्थिति है दुर्भाग्य जनक स्थिति क्या हो सकती है कि आज महासमुंद के बच्चों ने मुख्यमंत्री निवास के सामने कॉपी किताब छोड़ दिए। कल जिले के अनेक स्थानों के बच्चे भी ऐसा कर सकते हैं क्योंकि पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा की दुर्दशा एक जैसी है।
There is no ads to display, Please add some


