फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भावसिंग साहू एवं प्रशासनिक महामंत्री ओकार ठाकुर ने एक जानकारी में बताया कि कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर रविवार 9 जुलाई को प्रेम रतन पैलेस राजिम में आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि जिला कांग्रेस के पदाधिकारी ब्लॉक कांग्रेस के सभी अध्यक्ष जॉन सेक्टर के अध्यक्ष नगरी निकाय के पार्षद जिला जनपद के निर्वाचित जनप्रतिनिधि कृषि उपज मंडी अध्यक्ष सहकारी समिति के पदाधिकारी शामिल होंगे। यह शिविर 10:00 से शाम 5:00 बजे तक चलेगा शिविर में सप्तगिरि उल्का राष्ट्रीय पदाधिकारी, विधायक अमितेश शुक्ला एवं जितेंद्र मुदलियार अतिथि वक्ता के रूप में मौजूद रहकर मार्गदर्शन करेंगे अध्यक्ष भाव सिंह साहू महामंत्री ओंकार सिंह ने बताया कि शिविर को राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री शैलजा, सीएम भूपेश बघेल, मोहन मरकाम अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी, चंदन यादव राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, विजय जांगिड़ संयुक्त सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं सह प्रभारी छत्तीसगढ़ भी कार्यकर्ताओं से वर्चुअल चर्चा करेंगे। उन्होंने सभी आमंत्रितो में अनिवार्य रूप से भाग लेने की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some
