अरविन्द तिवारी 

जांजगीर-चांपा (गंगा प्रकाश)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 13 अगस्त को पुलिस ग्राउंड खोखराभांठा में भरोसा सम्मेलन का कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। अजजा सम्मेलन को संबोधित करने के साथ ही कांग्रेस अपने चुनाव प्रचार का शंखनाद करेगी। इस कार्यक्रम में सांसद राहुल गांधी को भी आना था , लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनके दौरे की सहमति नहीं मिली है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के इस प्रथम कार्यक्रम में राष्ट्रीय नेताओं के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री और पूरी कैबिनेट व पीसीसी के पदाधिकारी उपस्थित होंगे , इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। दरअसल दो अगस्त को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर  खड़गे को छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया था। खड़गे के न्योता स्वीकार करने के बाद अब उनका कार्यक्रम फाइनल कर लिया गया है। बताते चलें इस चुनावी साल में मल्लिकार्जुन खड़गे का ये दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरा होगा। इससे पहले फरवरी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिये कांग्रेस के सभी राष्ट्रीय नेता रायपुर आये थे। फरवरी महीने में नया रायपुर में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ था। उस समय रायपुर के जोरा ग्राउंड में मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी ने चुनावी आगाज कर दिया था। गौरतलब है कि आगामी नवंबर दिसंबर महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चुनावी तैयारी के मद्देनजर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के बड़े कार्यक्रम हो चुके हैं तो वही प्रधानमंत्री का दूसरी बार दौरा पड़ोसी जिला रायगढ़ में होने वाला है। इधर राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी में भी चुनावी तैयारियां नजर आने लगी है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय जांजगीर के पुलिस ग्राउंड में 13 अगस्त को भरोसा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के छत्तीसगढ़ में इस प्रथम कार्यक्रम को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी द्वारा विशेष तैयारी की जा रही है। जांजगीर चांपा जिले की ज्यादातर सीट अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित है। जिले की 06 में से सिर्फ 02 सीट पर कांग्रेस विधायक है , बाकी 02 सीट पर बीजेपी और 02 सीटों पर बसपा के विधायक हैं। माना जा रहा है कि अनुसूचित जाति वर्ग का समर्थन हासिल करने के लिये मल्लिकार्जुन खड़गे यहां बड़ी सभा कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में इस समय एससी वर्ग की आरक्षित 10 विधानसभा सीटों में से वर्तमान में 07 सीट कांग्रेस के पास है , दो बीजेपी और एक बसपा के पास है। इनमें से एससी वर्ग की दो सीटें सरायपाली और सारंगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों ने पचास – पचास हजार के बड़े वोट के अंतराल से जीत दर्ज की थी। हालांकि एससी वर्ग को साधने की कोशिश भाजपा भी कर रही है लेकिन भाजपा की सभा से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को यहां लाकर कांग्रेस ये साबित करना चाह रही है कि ये सीटें उनके लिये कितनी महत्वपूर्ण हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version