• तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के दौरान राजीव गांधी की हत्या हुई थी क्या भाजपा कर्नाटक में इस प्रकार से साजिश रच रही है

रायपुर(गंगा प्रकाश) प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा को करारी हार दिख रही है कर्नाटक की जनता मोदी-शाह और भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है। मोदी और शाह का झूठ पर पंच वहां पर असफल हो गया है ऐसे में भाजपा अब करारी हार के डर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवारजनों की हत्या  कराने की साजिश रच रही है यह भाजपा के प्रत्याशी मणिकांत राठौर के वायरल ऑडियो से स्पष्ट समझ में आ रहा है। भाजपा चुनाव जीतने के लिए कर्नाटक में एक बड़ी साजिश रच रही है ऐसा प्रतीत होता है।
कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि ने कहा कि एक अनुसूचित जाति को नेता जो जो मील मजदूर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंच गया वह सामंती सोच और फासीवादी चरित्र की भाजपा को बर्दाशत नही हो रहा है। मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके हैं तो उनके हत्या की साजिश रची जा रही है। कुल मिलाकर यह स्पष्ट है कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर जो भी होगा उसके चरित्र हत्या से लेकर हत्या तक का षड़यंत्र भाजपा रचेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या की साजिश करना और उनके मृत्यु की कामना करना और इतना कुछ होने के बावजूद मोदी सहित पूरी भाजपा का चुप रहना इस षड्यंत्र की सच्चाई पर मुहर लगाता है। कर्नाटक के 6.5 करोड़ कन्नडिगा और देशवासी इस हत्यारी मानसिकता का पुरजोर जवाब देंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 1991 के आम चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के दौरान हुई थी और अब कर्नाटक में भाजपा के प्रत्याशी जो आदतन अपराधी है जिसे तड़ीपार किया गया था जिसके सोशल मीडिया में हत्यारों के साथ तस्वीर है उसका वायरल वीडियो से लगता है कि 1991 में हुई राजीव गांधी की हत्या जैसी कोई बड़ी साजिश रचा जा रहा है इस ऑडियो के सार्वजनिक होने के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को देश की जनता को बताना क्या भाजपा और हिंसा उन्माद और नफरत फैला कर हत्या करा कर सत्ता हासिल करना चाहती है क्या भाजपा के पास कर्नाटक की जनता के लिए कोई विजन नहीं है इस ऑडियो इस पर समझ में आता है कि उस प्रत्याशी को भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं का संरक्षण है मोहन मरकाम ने केंद्रीय चुनाव आयोग से मांग की है कि उक्त ऑडियो के आधार पर भाजपा के प्रत्याशी मणिकांत राठौर की गिरफ्तारी होनी चाहिए और भाजपा नेताओं की जांच होनी चाहिए।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version