गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। सुबह से लेकर देर रात तक राजिम विधानसभा के गांव गांव में राजिम विधानसभा के कांग्रेस उम्मीदवार अमितेश शुक्ल मतदाताओं से मिलकर बता रहे है कि कांग्रेस की छ.ग. सरकार ने पिछले 5 वर्षो में क्या किया और किस प्रकार किए गए वायदों को पूरा किया है तथा श्री शुक्ल चुनाव में जितने के बाद फिर अभी किए जा रहे वायदों एवं घोषणाओं के बारे में मतदाताओं को बताते हुए कांग्रेस को विश्वास के साथ वोट देने की अपील कर रहे है। श्री शुक्ल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के सिद्धांत पर काम किया है। कांग्रेस ने हमेशा ऐसे निर्णय लिए है जिससे छत्तीसगढ़ की आम जनता आर्थिक और सामाजिक रूप से पहले से ज्यादा मजबूत हो सके, आम जनता को सीधे फायदा पहुंचाने और उनके हितों के लिए लगातार लोक कल्याणकारी योजनाएं लागू करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस बार 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र और गारंटियों में किसान गरीब मजदूर आदिवासी युवा, महिला, हर वर्ग कि न्याय के लिए घोषणाएं की है। हमारे द्वारा 200 यूनिट तक बिजली मुक्त करने की घोषणा की गई है, जिसका सीधा फायदा छत्तीसगढ़ के 50 लाख परिवारों को मिलेगा। छत्तीसगढ़ में 49 लाख 93 हजार बिजली उपभोक्ता है जिसमें से 42 लाख उपभोक्ता ऐसे है जिनका बिजली खपत 200 यूनिट से कम है उनके लिए बिजली पूरी तरह मुक्त हो जाएगी, इसके अलावा अन्य लगभग 8 लाख उपभोक्तओं को भी 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी, उन्हें 200 यूनिट के बाद के अतिरिक्त यूनिट का ही भुगतान करना पड़ेगा। इसका सीधा अर्थ यह है कि छत्तीसगढ़ के 50 लाख बिजली उपभोक्ता को 200 यूनिट तक बिजली बिल मुफ्त मिलेगी। राजिम विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अमितेश शुक्ल ने कहा कि कांग्रेस ने 2018 के घोषणा पत्र मेंं भी 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ का वादा किया और हमने यह वादा पूरी तरह निभाया जिसका सीधा फायदा छत्तीसगढ़ की आम जनता को मिला। इसके अलावा हमारे कांग्रेस की सरकार 500 रू. की सब्सिडी के बाद छत्तीसगढ़ में पूरे देश में सबसे सस्ता सिलेंडर 474 रू. में देने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वो करती है कांग्रेस के लिए जनता से किया गया प्रत्येक वादा हमारा कमिटमेंट है पिछले घोषणा पत्र के हमने 98 प्रतिशत वादों को पूरा करके दिखाया। छत्तीसगढ़ की जनता ने हमारी सरकार पर पूरा भरोसा जताया है। लोकतंत्र के महापर्व के पहले चरण के चुनाव में जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ की जनता ने बढ़-चढ़कर पूरे उमंग और उत्साह से घंटो लाइन में लगकर भी मतदान किया है। उसी प्रकार 17 तारीख को भी पंजा छाप पर मुहर लगाकर अमितेश शुक्ल को विजयी बनावें।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version