रायपुर । कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के बयानों को झूठा बताना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बौखलाहट है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को संघ की शाखा में झूठ बोलने का ही पाठ पढ़ाया जाता है। इसीलिये जनता के हक में उठने वाली हर आवाज को भाजपाई झूठा साबित करने में लग जाते है। संगठित झूठ बोलकर और अफवाह फैलाकर सच की आवाज को दबाना भाजपा का चरित्र है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रियंका गांधी ने आईना दिखाया तो मुख्यमंत्री तिलमिला गये। प्रदेश के गरीबों के हक का राशन भाजपा सरकार नहीं दे रही तो विपक्ष सवाल खड़ा करेगा। मुख्यमंत्री गलत बयानी के बजाय अपने सरकार के भ्रष्टाचार को रोकें। भाजपा सरकार गरीबों के राशन में डाका डाल रही है। 35 किलो राशन की जगह मात्र 5 किलो ही दिया जा रहा वह भी अधिकांश दुकानों में नहीं मिल रहा। गरीबों को दिया जाने वाला चना और नमक भी सरकार ने देना बंद करवा दिया है। यह जब स्थिति लोकसभा चुनाव के दौरान है तो लोकसभा चुनाव के बाद तो पूरी संभावना सरकार गरीबों को राशन देने की योजना पूरी तरह बंद कर देगी। यह भाजपा का पुराना चरित्र रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने निवृत्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादाखिलाफी उनके भाषणों में बोले जा रहे भाषणों को बेनकाब किया है तो मुख्यमंत्री बौखला गये है। 10 सालों में मोदी ने जुमलेबाजी और झूठ की ही तो सरकार चलाई है, चुनाव के समय भी वे झूठ बोलने की राजनीति कर रहे है। नरेंद्र मोदी झूठ बोलकर चुनाव प्रचार कर रहे है। प्रियंका गांधी सच और जनता की आवाज उठा कर चुनाव प्रचार कर रहे है। देश में मोदी सरकार और मोदी के खिलाफ एंटी इंकम्बेंसी है। जनता, इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने मतदान कर रही है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर कांग्रेस पांच न्याय और 25 गारंटी को लागू करेगी जिससे देश में आर्थिक और सामाजिक असमानता दूर होगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version