जगदलपुर (गंगा प्रकाश)। जब से यहां कांग्रेस की सरकार आई है तब से यहां भ्रष्टाचार का बोल बाला है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को पांच सालों में अपराध का गढ़ बना दिया। यहां विकास या तो बैनर-पोस्टर में दिखता है या कांग्रेस नेताओं की तिजोरी में। चारों तरफ यहां भ्रष्टाचार का बोल-बाला है। इस सरकार को बदलना है और ये बदलाव सिर्फ आप कर सकते हैं। विधानसभा चुनाव में बटन कमल पर दबाना है , तभी यहां विकास धरातल पर दिखाई देगा। प्रदेश में विकास का डबल इंजन फिर लगेगा तो यहां विकास की बयार बहेगी। भाजपा की सरकार आयेगी तो भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। भ्रष्टाचारी कितना भी बड़ा नेता हो , भाजपा की सरकार उसे जेल में डालेगी। छत्तीसगढ़ कह रहा है अब अऊ नहीं स​हिबो। ये दारी सरकार ल बदलबलो

                      उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित जनसभा में प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुये कहा। उन्होंने ‘जय जोहार’ से कार्यक्रम की शुरुआत से कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि विकसित भारत का सपना तब सच होगा जब हर प्रदेश , हर जिला और हर गांव विकसित होगा। इस संकल्प को शक्ति देने के लिये आज यहां करीब सत्ताईस हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है , इसके लिये मैं  छत्तीसगढ़ की जनता को बधाई देता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि ‘आज देश में जो रेल , रोड , एयरपोर्ट , पावर प्रोजेक्ट , अस्पताल , गरीबों के घर बन रहे हैं , इन सबमें स्टील का बहुत बड़ा महत्व है। स्टील निर्माण में भारत आत्मनिर्भर हो , इसके लिये पिछले नौ सालों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाये गये हैं। एक बड़ा स्टील निर्माता राज्य होने के नाते आज छत्तीसगढ़ को बहुत लाभ मिल रहा है। नगरनार में भारत के सबसे आधुनिक स्टील प्लांट में बनने वाले स्टील देश के कई सेक्टरों को नई ऊर्जा देने वाला है। बस्तर में जो स्टील बनेगा , उससे हमारी सेना भी सशक्त होगी और रक्षा निर्यात में भी भारत का डंका बजेगा।विकसित भारत के लिये फिज़िकल , डिजिटल और सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर भी भविष्य की ज़रूरतों के अनुरूप होना चाहिये। यही वजह है कि हमारी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले खर्चे को बढ़ाकर इस साल दस लाख करोड़ कर दिया है। पीएम मोदी ने कहा आज राज्य में रेलवे की कई बड़ी परियोजनायें चल रही हैं , आजादी के इतने वर्षों में भी ताड़ोकी को रेलवे के नक्शे को जगह नहीं मिली थी लेकिन आज ताड़ोकी को नई रेल लाइन की सौगात मिल रही है। इससे आदिवासी साथियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे की ये सभी परियोजनायें इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा करेंगी।पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ पांच साल में छत्तीसगढ़ की जो हालत की है उसे पूरा देश देख रहा है। इनके विधायकों और मंत्रियों ने जो कारनामे किये हैं उससे हर कोई त्रस्त है। छत्तीसगढ़ में अपराध चरम पर है , हत्याओं के मामले में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य की श्रेणी में पहुंच गया है , कभी-कभी तो लगता है कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में आपराधिक मामलों में स्पर्धा चल रही है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गौ माता के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है , गोबर में भ्रष्टाचार किया जा रहा है , पीएससी में घोटाला किया गया है , इसके अलावा राजनीति में कांग्रेस के नेता अपने लोगों को सेट कर रहे हैं , ट्रांसफर , पोस्टिंग को लेकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।‌ प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा लूट तंत्र बदल देगी और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही पीएससी घोटाले की जांच होगी और कोई भी हो मोदी उसे जेल में डालकर ही रहेगा। प्रधानमंत्री ने बिहार में हुई जातिगत जनगणना पर निशाना साधते हुये कहा कि मेरे लिये सबसे बड़ी जाति गरीब हैं। कांग्रेस और विपक्ष हिंदुओं और देश को जाति के आधार पर बांटने में लगे हैं , लेकिन मेरे लिये देश में सबसे बड़ी जाति गरीब लोग हैं। जनसभा को संबोधित करते हुये पीएम ने कहा कि कांग्रेस की तुलना में भाजपा सरकार पांच गुना ज्यादा बजट देती है।भाजपा सरकार ने ही 15 नवंबर यानि भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय दिवस घोषित किया। हमने जनजातीय वर्ग के छात्रों को दी जा रही छात्रवृत्ति को भी ढाई गुना कर दिया है। उन्होंने आज यहां बहुत बड़े और देश के आधुनिकतम स्टील कारखाने का लोकार्पण हुआ है। इतना बड़ा कार्यक्रम था लेकिन छत्तीसगढ़ के एक भी मंत्री , मुख्यमंत्री , उपमुख्यमंत्री नहीं आये। इनके ना आने के पीछे दो कारण है- पहला उन्हें अपनी सरकार जाने की इतनी चिंता है कि उनके पास यहां आने का समय नहीं है , सरकार बचाने में लगे हैं और दूसरा उन्हें पता है कि कोई आकंठ भ्रष्टाचारी मोदी से आंख नहीं मिला सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ये कांग्रेस सरकार झूठी बातें फैलाकर को स्टील प्लांट पर कब्जा करना चाहते हैं और इसके जरिये मोटी कमाई करना चाहते हैं। स्टील प्लांट बस्तर के लोगों का है। मैं किसी भी कांग्रेस नेता को इस स्टील प्लांट का मालिक नहीं बनने दूंगा। पीएम मोदी ने कहा कल से कांग्रेस ने एक अलग राग अलापना शुरू कर दिया है , ये कहते हैं जितनी आबादी , उतना हक। मैं कहता हूं इस देश में अगर सबसे बड़ी कोई आबादी है तो वह गरीब है इसलिये गरीब कल्‍याण ही मेरा मकसद है।

                                     गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ प्रवास के तहत जगदलपुर पहुंचे। पीएम मोदी सबसे पहले जगदलपुर एयरपोर्ट से मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे। यहां उन्‍होंने दंतेश्‍वरी मंदिर में दर्शन और पूजन-अर्चन कर माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान वे नगरनार स्टील प्लांट देश को समर्पित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 23,800 करोड़ के नगरनार स्टील प्लांट , अंतागढ़ व ताड़ोकी के बीच नई रेललाइन , जगदलपुर -दंतेवाड़ा डबल रेललाइन और राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के ‘कुनकुरी से छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा खंड’ पर सड़क उन्नयन परियोजना का लोकार्पण शामिल हैं। इसके अलावा पीएम मोदी ने बोरीडांड सूरजपुर रेललाइन को दोतरफा बनाने की परियोजना और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जगदलपुर स्टेशन के पुर्नविकास का शिलान्यास भी किया। वहीं ताड़ोकी-रायपुर डेमू रेल सेवा को हरी झंडी दिखाई।जगदलपुर में कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात प्रधानमंत्री मोदी तेलंगाना के निजामाबाद पहुंचे , जहां उन्होंने बिजली , रेल व स्वास्थ्य जैसे महत्त्वपूर्ण सेक्टरों की लगभग आठ हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। वहीं उन्होंने एनटीपीसी की तेलंगाना सुपर थर्मल पावर परियोजना के पहले 800 मेगावाट संयंत्र के पहले चरण का लोकार्पण और कई रेल परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version