गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। कांग्रेस के किसान आत्महत्या मामले के आरोपों पर भाजपा के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि हाल के चुनावों में छत्तीसगढ़ के किसानों, युवाओं, बहनों सभी ने कांग्रेस पार्टी को बुरी तरह नकार दिया है। पार्टी के नेता हताशा में चल रहे है। केवल पांच साल में कांग्रेस सरकार के इतने अलोकप्रिय होने से पार्टी नेता आत्मग्लानि महसूस कर रहे है। श्री साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 2 साल का बकाया बोस 25 दिसंबर अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर देने का वादा किया था, पार्टी उसे दे रही है। किसानों के साथ दूसरे किए गए वादों को भी पूरा करने के लिए भाजपा आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले भी किसानां को गुमराह करने की कोशिश कर चुकी है। अब जनता द्वारा सबक सिखाने पर उसे आत्मचिंतन की जरूरत है। पार्टी के नेताओं को कैसे कांग्रेस टूटने से बचे, इसे लेकर सोचना चाहिए। किसानों की जरूरतें भाजपा ज्यादा अच्छे से जानती है। और धीरे धीरे किसानों के लिए किए गए सभी वायदों मोदी की गारंटी मानकर पूरे किए जावेंगे। इसके लिए कांग्रेस को चिंता करने तथा घड़ियाली आंसू बहाने की जरूरत नहीं है।
There is no ads to display, Please add some


