गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी जनक ध्रुव इन दिनों लगातार डोर टू डोर घर घर गांव गांव पहुंचकर जनसंपर्क कर रहे हैं। लगातार जनता से आशीर्वाद मांग रहे है उन्हे जनता का जन समर्थन मिल रहा है। गांव गांव पटाखे फोड़कर के फुलमाला पहनाकर से जोरदार स्वागत किया जा रहा है।

ग्राम बिरीघाट, खरीपथरा, मुड़गेलमाल, खैरमाल, डेण्डुपदर, दाबरीगुड़ा, कुहीमाल, मुड़ागांव, अमलीपदर, गोलामाल, काण्डेकेला क्षेत्र के ग्रामो के जनसंपर्क में जनक ध्रुव पहुंचे रहें। इस दौरान गांव में सभा को संबोधित करते हुए जनक ध्रुव ने कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता को भूपेश पर भरोसा है। भूपेश सरकार ने जो कहा था कर दिखाया आज बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में अमलीपदर नवीन तहसील, मैनपुर को अनुविभाग का दर्जा और दर्जनों धान खरीदी केन्द्र हमारी सरकार ने खोला है जिससे किसानों को भारी राहत मिली है।
There is no ads to display, Please add some


