भाजपा बलात्कारी को टिकट देती है, कांग्रेस कुकर्मियों को जेल भेजती है

रायपुर (गंगा प्रकाश)। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा के आरोपों को बकवास बताते हुए कहा है कि उन्हें 15 साल तक छत्तीसगढ़ की बेटियों की चिंता तब क्यों नहीं हुई, जब रमन राज में झलियामारी कांड होते थे, मीना खलको कांड होते थे, गर्भाशय कांड होते थे, तत्कालीन मुख्यमंत्री का ओएसडी मासूम बच्ची को बंधक बनाकर दुष्कर्म कर रहा था। कांग्रेस की सरकार में छत्तीसगढ़ की महिलाएं सर्वाधिक सुरक्षित हैं। महिलाओं पर अपराध के मामलों में कमी आई है तो भाजपा की महिला नेता इस पर कांग्रेस सरकार की सराहना करें कि कांग्रेस ने महिलाओं को सुरक्षा दी है। एक भी अपराधी बच नहीं सकता। भाजपा की सरकार के समय तो अपराधी पकड़े ही नहीं जाते थे। उन्हें संरक्षण मिलता था।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार के समय महिलाओं पर होने वाले अपराध के आंकड़ों और भाजपा की सरकार जाने के बाद कांग्रेस सरकार के साढ़े चार साल के आंकड़ों को उठाकर देखने का कष्ट उठाये बिना भाजपा की महिला नेता कुछ भी बयानबाजी कर रही हैं। आंकड़ों को झुठला देना भाजपा की फितरत में है। भाजपा एक-एक झूठ को हजार बार बोलकर सच साबित करने की कोशिश करती है लेकिन सच आखिर सच होता है। छत्तीसगढ़ की महिलाएं भाजपा के और भाजपाइयों के चरित्र से अच्छी तरह परिचित हैं। भाजपा की महिला नेता कह रही हैं कि छत्तीसगढ़ की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। जबकि सच यह है कि भाजपा सरकार के समय छत्तीसगढ़ में महिलाओं पर अपराध की बाढ़ बनी रहती थी। भाजपा का चरित्र यह है कि वह एक बलात्कारी को विधानसभा उपचुनाव की टिकट देती है और बलात्कारी के पिता को नेता प्रतिपक्ष जैसे सम्मानित पद पर बनाये हुए हैं। कांग्रेस की सरकार में कोई आरोपी नहीं बच सकता। चाहे वह रमन सिंह का ओएसडी हो या नेता प्रतिपक्ष का बेटा। अब तो भाजपा की महिला नेताओं को अपने पुरुष नेताओं के पुरुषार्थ पर सवाल उठाने चाहिए कि 15 साल तक छत्तीसगढ़ की महिलाओं का शोषण क्यों हुआ?

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version