गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के राजिम विधानसभा के संयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता भागवत हरित ने कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है जिसमें श्री बघेल ने देशभर के सभी संसदीय क्षेत्रों में 375 से अधिक नामांकन भरने की अपील कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की थी ताकि लोकसभा के चुनाव ईव्हीएम मशीन से न होकर मत पत्रों से हो। श्री हरित कांग्रेस नेता के इस बयान को चुनाव की हताशा में प्रजातंत्र की सहज गति पर आरोप लगाने जैसा बताया है भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी अनुसार श्री हरित ने राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की घोषित प्रत्याशी के दुर्ग में दिए इस बयान की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि एक लोकसभा क्षेत्र में 375 उम्मीदवार खड़ा करने का बयान देने वाले कांग्रेस के नेता यह भूल रहे है कि देशभर की सभी लोकसभा सीटों पर जिस पार्टी को खड़ा करने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे है, उसके नेता के मुंह से यह बात शोभा नहीं देती, देश भर में कांग्रेस ले देकर 300 प्रत्याशी भी खड़ा कर ले तो बड़ी बात होगी, श्री बघेल के 375 उम्मीदवार खड़ा करने का सिफूगा लोकतंत्र के प्रति दुराग्रह भाव एवं अराजकता के प्रति उनके मोह का नजरिया है, भागवत हरित ने आगे कहा कि अब तक कांग्रेस चुनाव परिणाम के बाद ईव्हीएम को दोष देती रही है, पर अब इस चुनाव में तो नामांकन के पूर्व से ही कांग्रेस के नेता ईव्हीएम पर ठीकरा फोड़ते दिख रहे है, यह नाच ना आये ऑंगन टेड़ा की तर्ज का है इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को पिछले चुनाव का ऑकड़ा तक पहुंच पाना कठिन कार्य साबित होगा, श्री हरित ने कहा कि लोकतंत्र एवं चुनाव प्रक्रिया के प्रति लोगों को भ्रमित करने के बदले कांग्रेस को स्वच्छ भाव से होने वाले चुनाव में प्रतिस्पर्धा करना चाहिए किन्तु वर्तमान में कांग्रेस हताशा व कुंठित मानसिकता से भरी हुई है।
There is no ads to display, Please add some


