रायपुर (गंगा प्रकाश)। सामाजिक संस्था ” वक्ता मंच” द्वारा आज वृंदावन सभागृह मे सशक्त नारी अवार्ड वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम मे विविध क्षेत्रों मे उल्लेखनीय कार्य कर रही 100 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत थे l भवन एवं संनिर्माण मंडल के अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त सुशील सन्नी अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि के रूप मे डॉ नलिनी मढ़रिया, साधना शर्मा, अरुणा चौबे, उमा तिवारी, विजय वर्मा, नीता डूमरे एवं बी वी एस राजकुमार उपस्थित थे। मुख्य अतिथि अमरजीत भगत ने कहा कि नारी सृष्टि की जननी है। महिलाएं आधी नही वरन पूरी दुनिया का प्रतिनिधित्व करती है। आज महिलायें जीवन व समाज के प्रत्येक क्षेत्र मे नई उपलब्धियों को स्पर्श कर रही है। वक्ता मंच के इस आयोजन के माध्यम से हम रायपुर व आसपास की कामयाब महिलाओं को सलाम करते है। अमरजीत भगत द्वारा इस आयोजन हेतु संस्कृति विभाग की ओर से वक्ता मंच को 25000 रुपयों का अनुदान प्रदान किये जाने की घोषणा भी की गई l कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुशील सन्नी अग्रवाल ने छ ग शासन द्वारा महिलाओं, श्रमिकों एवं आम जनों हेतु संचालित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अन्य अतिथियों ने खेल, पत्रकारिता, समाज सेवा, पर्यटन, शिक्षा, चिकित्सा, साहित्य, कला, संस्कृति व प्रशासन के क्षेत्र मे बेहतर कार्य कर रही महिला प्रतिभाओ को सम्मानित होने पर बधाईयाँ दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान डी एस पी ललिता मेहर एवं ए एस आई पूर्णिमा तिवारी ने रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध जारी अभियान ‘हैलो जिंदगी’ के विषय पर सदन को संबोधित किया l दिव्यांग महिलाओं सविता निषाद एवं गिरिजा जलछत्री के सम्मान के दौरान समूचा सदन भावुक हो गया एवं उपस्थित जन समूह ने खड़े होकर इनके द्वारा जारी उत्कृष्ट कार्यो के प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम के आरंभ मे संगीत शिक्षक विनय बोपचे के विद्यार्थियों ने शानदार संगीत प्रस्तुतियां दी। आज के आयोजन मे राजेश पराते, शुभम साहू, विवेक बेहरा, मनीष अवस्थी, नूपुर साहू, राजू छत्तिसगढ़िया, दुष्यंत साहू, कुलदीप चंदेल, अमन टंडन, प्रगति पराते, डॉ उमा स्वामी, पूर्नेश डडसेना, ज्योति शुक्ला, शिवानी मैत्रा, देव मानिकपुरी, इंद्रदेव यदु, हेमलाल पटेल सहित टीम वक्ता मंच के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे। वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि उनकी संस्था द्वारा विगत 13 वर्षो से महिला सम्मान समारोह का आयोजन निरंतर जारी हैै। इस वर्ष सशक्त नारी की थीम पर यह कार्यक्रम संपन्न हुआ है।
कामयाबी के झंडे गाड़नेवाली 100 महिलाओं को वक्ता मंच ने सम्मानित किया
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
