रिसेवाड़ा/नरहपुर (गंगा प्रकाश)। कांकेर क्षेत्र के यदु (ठेठवार) समाज ,युवा प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष कामेश यदु , पिता रोमेशवर यदु ग्राम रिसेवाडा, ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर रक्तदान किया, कामेश यदु ने रक्तदान करते बताया की रक्त दान करने से दिल की सेहत मे सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है।
रक्तदान करने से रक्त पतला होता है, खून का प्रवाह पूरे शरीर मे सरलता पूर्वक होता है, रक्तदान से ब्लड स्ट्रोक दूर होता है जिससे हार्ट अटैक से बचा जा सकता है , रक्तदान से नये ब्लड सेल्स का निर्माण करता है, रक्तदान करने से कई गम्भीर बीमारियों की निः शुल्क जाँच हो जाता है !
नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी। रक्तदान बनेगा जन अभियान
There is no ads to display, Please add some


