लघु वनो.  प्रदेश प्रतिनिधि (व्यापार एवं विकास) देवसिंह रात्रे ने गांव के युवाओं से किया आह्वान 

बेरोजगार युवा साथी अपने हुनर के अनुरूप व्यापार व्यवसाय करें –  देवसिंह रात्रे

छुरा (गंगा प्रकाश)। अक्सर हमारे युवा साथी काम की तलाश में या प्राइवेट नौकरी के चक्कर में गांव से बाहर की ओर पलायन करते हैं या सरकारी नौकरी की बाट जोहते रहते हैं, इन युवा साथियों से मेरा गुजारिश है कि पढ़ाई लिखाई पूरा करने के बाद आप इंतजार ना करें बल्कि अपने हुनर के अनुरूप व्यापार व्यवसाय या अन्य कार्य करें, इसके लिए बैंक आपको कर्ज देता है और उद्योग विभाग एवं नाबार्ड छूट प्रदान करता है जिससे आप अच्छी आमदनी कर अपने जीवन यापन कर सकते हैं उक्त बातें मुख्य अतिथि के आसंदी पर बैठे पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष एवं लघु वनो. प्रदेश प्रतिनिधि (व्यापार एवं विकास ) देवसिंह रात्रे ने कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कहीं।               

        श्री रात्रे ने आगे कहा कि गांव में बहुत सारा  संसाधन होते हुए भी लोग लगातार गांव छोड़कर शहर की ओर पलायन करते हैं गांव हमारे जन्मभूमि है इसे कर्मभूमि में बदलना होगा गांव के विकास के लिए सभी को शिक्षित होना है युवा साथी पढ़ाई लिखाई पूरा कर काम की तलाश या  सरकारी नौकरी की बाट जोहने के बजाय गांव में ही बैंक से कर्ज लेकर उद्योग विभाग या नाबार्ड से छुट लेकर व्यापार व्यवसाय उद्योग धंधे या अपने हुनर के अनुरूप कार्य कर अपने जीवको पार्जन कर अपने परिवार को सुख शांति से रख सकते हैं और गांव के विकास में सहयोग प्रदान कर सकते हैं ।

          देवसिंह रात्रे ने आगे कहा कि इस प्रकार सब मिल जुलकर कार्यक्रम करने से गांव में सुख शांति एवं भाईचारे की भावना बढ़ाते हैं आप लोगों ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष मुझे भी  मुख्य अतिथि की आसंदी पर बिठाये इसके लिए मैं आप सभी गांव वालों का आभार व्यक्त करता हूं और भगवान से प्रार्थना करता हूं कि आपके गांव में सुख शांति प्रगति उन्नति हमेंशा रहे।

            कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक चंद्राकर जनपद सदस्य, एवं विषेश अतिथि बसंती कंवर सरपंच , रामनाथ साहू, मोहनलाल कंवर ,सोनसाय  ध्रुव, रामनाथ ध्रुव, योगेश्वर यादव, डमरू साहू, विजय यादव , नरोत्तम ठाकुर ,धनेश साहू, मुकेश यादव जितेन यादव, बंसी कंवर मनोज साहू आदि थे कार्यक्रम  का संचालन कन्हैया यादव ने किया।

       कार्तिक पूर्णिमा में विविध कार्यक्रम सुबह 7:00 बजे से चालू होकर देर रात तक चला जिसमें पूरे गांव वाले आंवला पूजा, शोभायात्रा, झांकी , रामधुनी एवं रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रेम सुमन नाच पार्टी बेन्दारी राजनांदगांव का आनंद लिया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version