अब तक 3 रोजगार सहायकों पर गिर चुकी है कार्रवाई की गाज
यदिंद्रन नायर
बिजापुर (गंगा प्रकाश)- महात्मा गांधी नरेगा के कार्यों में लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रवि कुमार साहू ने ग्राम पंचायत चिन्ना कव्वाली के रोजगार सहायक रमेश कोर्राम और मिरतुर के सुकमन कड़ती को 1 माह का वेतन देते हुए सेवा समाप्त कर दी है।
सहायक परियोजना अधिकारी नारायण बंजारा ने बताया कि यह कार्रवाई जनपद सीईओ से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर की गई दोनों रोजगार सहायक योजना को जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करने में लापरवाही कर रहे थे। मिरतुर के रोजगार सहायक सुकमन कड़ती बिना किसी पूर्व सूचना के लंबे समय से अपने कार्यों में अनुपस्थित रहने के कारण सेवा समाप्ति की कार्यवाही की गई। चिन्ना कव्वाली के रोजगार सहायक रमेश कोर्राम पर योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही के साथ जनपद स्तर पर योजना की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में निरंतर अनुपस्थित रहने एवं कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण सेवा से पृथक किया गया। विगत 3 माह में यह तीसरी कार्रवाई है, इससे पहले मुरदंडा के रोजगार सहायक दुर्गा रत्नम की सेवा समाप्त की गई है।
There is no ads to display, Please add some


