गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। शिवभक्तों का ज़ोरदार स्वागत किया जा रहा है आज सावन के पाँचवे रविवार को गरियाबंद मित्र मंडली ग्रुप ने पुराने एसपी कार्यालय के सामने विशाल भंडारे का आयोजन किया , सावन आते ही  पूरा शहर श्रद्धा से सराबोर हो जाता है  वहीं सुबह से ही आज भूतेश्वरनाथ  शिवलिंग में दर्शन करने के लिए सैकडो किलोमिटर दुर से आए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही है, दूर दाराज से आए श्रद्धालुओ के लिए।

सावन के महीने में भगवान शिव के भक्तो में भक्ति और सेवा दोनो ही भाव देखने को मिलता हैं, भक्त जहां कोसो दूर से अपने आराध्य के दर्शन और आराधना के लिए पैदल चल कर आते है, वहीं सेवाभावी भक्त उनके सेवा में समर्पित होकर सफर को आसान बनाने में मदद करते है। ऐसा ही कुछ नजारा रविवार को जिला मुख्यालय गरियाबंद में देखने को मिला। 

गरियाबंद हर तरफ शिव भक्तों का भगवा लहरा रहा है। हर तरफ कांवड़िए ही कांवड़िए हैं, मानो कि केसरिया सैलाब उमड़ आया हो कावड़ियो की सेवा सच्ची सेवा – आशीष शर्मा

दूर दराज से आए कावड़ियो का स्वागत करते उनको जलपान करवाते नज़र आए भाजप नेता आशीष शर्मा बी बतलाया उनका पूरा ग्रुप सावन्न के महीने में हर वर्ष  भोलेबाबा का आशीर्वाद लेने आए कावड़ियो की सेवा करते आ रहे है हमारे समिति की और से हर हप्ते भंडारे का आयोजन किया जा रहा है एवं साथ ही डॉ बुजुर्गों के लिए आटो की नि शुल्क सेवा दी जा रही है 

आपको बता दें जिला मुख्यालय गरियाबंद से 3 किलोमीटर दूर ग्राम मरोदा में विश्व का सबसे प्रसिद्ध शिवलिंग भोलेनाथ बाबा भूतेश्वरनाथ का मंदिर है। सावन के महीने में बड़ी संख्या में शिवभक्त और श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए यहां पहुंचते हैं। रविवार को भी यहां बड़ी संख्या में जिले सहित दूरदराज से शिवभक्त और कांवरिया यहां पहुंचे थे। इन शिव भक्त और कावरियों के लिए जिला मुख्यालय गरियाबंद में दुर्गा मंदिर के पास शिव भक्तों ने सेवा भाव के साथ निशुल्क चाय नाश्ता और पेयजल का प्रबंध किया। पुलाव, बिस्किट, वितरण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने ग्रहण किया।

इस अवसर पर ये रहे उपस्थित भाजपा नेता आशीष शर्मा पत्रकार मनोज वर्मा राधे श्याम सोनवानी जीवन साहू रितेश देवांगन एडवोकेट प्रशांत मानिकपुरी दुष्यंत सिन्हा लोकेश सिन्हा गैन्द देवांगन सुमित पारख

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version