छग में कांग्रेस सरकार बनते ही किसानों का होगा कर्जा माफ, महिलाओं को मिलेगा 15 हजार, बच्चों की शिक्षा फ्री, साथ ही मिलेंगे ये लाभ

रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी के बीच सभी राजनितिक पार्टियां अपना पूरा जोर लगा रही है, वहीं कांग्रेस ने भरोसे का घोषणा पत्र 5 नवंबर को लॉन्च किया था। इसमें 20 वादे किए गए हैं। इसके अलावा सीएम बघेल दीपवाली के अवसर पर लगातार बड़ी घोषणाएं कर रहे है। सीएम ने महिलाओं को सालाना 15 हजार देने का ऐलान किया। इसके बाद दूसरे ही दिन 13 नवंबर को सीएम भूपेश ने 2 नए संभाग बनाने का ऐलान कर दिया है।

कांग्रेस सरकार ने सबसे पहला वादा किसानों के कर्ज माफी को लेकर किया था। वहीं कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को जारी करने के साथ ही कहा कि इस बार भी सरकार बनने के बाद किसानों का कर्ज माफ होगा। पिछली बार सरकार बनने के बाद 9200 करोड़ का कर्ज माफ कर चुके हैं।

कांग्रेस की प्रमुख घोषणाएं

200 यूनिट फ्री बिजली- प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही फिर से 200 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। इसके साथ ही 200 यूनिट से अधिक बिल आने पर 200 यूनिट तक का बिल माफ होगा। इससे 50 लाख उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल कॉलेजों में केजी से लेकर पीजी तक की शिक्षा मुफ्त होंगी। इसके तहत शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी गवर्नमेंट कॉलेजों में पढ़ रहे सभी वर्गों के बच्चों को एजुकेशन और प्रवेश पर कोई भी फीस नहीं लगेगी। स्कूल की पढ़ाई पहले की तरह फ्री रहेगी।

महतारी न्याय योजना – प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी आय वर्ग की माता बहनों के लिए महतारी न्याय योजना लागू कर प्रति सिलेंडर रिफिल कराने पर 500 रुपए की सब्सिडी सीधे महिला के खाते में जमा होगी।

महिलाओं का लोन माफ – कांग्रेस की सरकार बनते ही महिला स्व- सहायता समूहों के अलावा महिलाओं के सक्षम योजना के तहत लिए गए लोन को माफ किया जाएगा।

युवाओं को 50% सब्सिडी – युवाओं को बिजनेस के लिए लोन पर अभी तक 40 फीसदी सब्सिडी दी जाती थी इसे बढ़ाकर अब 50 प्रतिशत कर दिया जाएगा।

मृत्यु के बाद भी मिलेगा लाभ – छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार दोबारा बनते ही शहरी निकाय में अंत्येष्टि के लिए लकड़ी का प्रबंध सरकार की ओर से किया जाएगा।

इलाज के लिए 10 लाख – डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अब गरीब वर्ग को इलाज के लिए 5 लाख रुपए की जगह 10 लाख रुपए दिए जाएंगे साथ ही गरीबी रेखा के ऊपर वालों को 50 हजार की बजाए 5 लाख रुपए तक की सहायता मिलेगी।

बनाए जाएंगे आत्मानंद स्कूल – प्रदेश के 6 हजार सरकारी हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिंदी मीडियम स्कूलों में बदला जाएगा।

“छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना” के तहत 15000 रुपए प्रतिवर्ष महिलाओं को दिए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना – अब महिलाओं के लिए सीएम बघेल ने बड़ी घोषणा की । सीएम ने ट्वीट कर  दीपावली के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी जी की कृपा और छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से प्रदेश की महिला शक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कांग्रेस सरकार बनते ही प्रदेश की महिलाओं को “छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना” के तहत 15000 रुपए प्रतिवर्ष सीधे उनके खाते में दिए जाएँगे।

बड़ी घोषणा – किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी 3200 रुपये के भाव में खरीदी की जाएगी।

शिक्षा फ्री – सभी सरकारी स्कूल- कॉलेजों में KG तो PG तक मुफ्त शिक्षा।

भूमिहीनों को मिलेंगे 10000 प्रति वर्ष।

35 किलों चावल मुफ्त मिलता रहेगा।

तेंदुपत्ता बोनस 4 हजार के जगह 6 हजार दी जाएगी।

इसके साथ ही तिवरा का समर्थन मूल्य में खरीदी।

जातिगत जनगणना कराई जाएगी, 5 लाख का स्वास्य् बिमा।

6 हजार स्कूलों का उन्नयन।

तेंदु पत्ता का प्रति बोरा ₹600 और ₹400 सालाना बोनस भी।

साढ़े 17.5 लाख गरीब परिवार को आवास।

लघु वनोंपज की MSP पर मिलेंगे अतिरिक्त ₹10 प्रति किलो।

परिवहन व्यववसायी के होंगे कर और कर्ज माफ।

700 रीपा का होगा निर्माण, स्व सहायता समूह का भी होगा कर्ज माफ।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहले फेज की 20 सीटों के लिए वोटिंग हो गई है। दूसरे फेज की 70 सीटों पर वोटिंग होनी है। कांग्रेस ने इस बार सत्ता वापसी के लिए पुरी जोर लगा दी है, अब देखना यह होगा की कांग्रेस की घोषणाओं का प्रदेश की जनता पर कितना प्रभाव पड़ता है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version