रायपुर(गंगा प्रकाश)।राज्य स्तरीय आरके टैलेंट रनवे सीजन2 का रायपुर ऑडिशन शनिवार को खाटू श्याम मन्दिर में आयोजित हुआ जिसमें प्रतिभागी बच्चो ने मंच पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया।प्रतियोगिता का फाइनल जून में आयोजित होगा इसके पहले छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में ऑडिशन लिया जा रहा है।
आरके किड्स टैलेंट रनवे के विषय मे आयोजक कविता सोनी ने बताया कि हमारे आयोजन का यह दूसरा सीजन है जिसके लिए ऑडिशन राउंड चल रहा है इसके लिए रायपुर का ऑडिशन खाटू श्याम मन्दिर में लिया गया जिसमें बहुत सारे बच्चे शामिल हो रहे है। बच्चो के लिए तीन आयु वर्ग में ऑडिशन लिया जा रहा है जिसमें पहला 3वर्ष से 6 वर्ष, दूसरा 6वर्ष से 11 वर्ष और तीसरा 12 से 16 वर्ष के आयुवर्ग के बच्चों के लिए है जिसमें फैशन,डांसिंग,सिंगिंग व एक्टिंग के टैलेंट रनवे में बच्चे शामिल हो सकते है। रायपुर ऑडिशन में बहुत सारे बच्चो ने ऑडिशन दिया है, विभिन्न शहरों में ऑडिशन में शामिल बच्चो के प्रदर्शन के आधार पर जजो के निर्णय अनुसार प्रतिभागी बच्चों का फाइनल जून 2023 में सम्पन्न होगा।
There is no ads to display, Please add some
