गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। जगदलपुर विधानसभा का चुनाव जीतकर प्रथम बार विधायक बने किरण सिंह देव को प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने पर राजिम विधायक रोहित साहू ने श्री किरण सिंह देव को बधाई एवं अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री किरण सिंह देव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भाजपा का संगठन न सिर्फ मजबूत एवं जनाधार बढ़ायेगा बल्कि प्रदेश महामंत्री रहते हुए उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा। जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहे श्री किरण सिंह देव जनप्रतिनिधि के रूप में भी काफी लोकप्रिय रहे है। श्री देव पूर्व में बस्तर जिलाध्यक्ष प्रदेश मंत्री भी रह चुके है। श्री सिंहदेव को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने पर भाजपा के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, वरिष्ठ नेता भागवत हरित, अशोक राजपूत, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यदु, डॉ. श्रीमती श्वेता शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू, मनीष हरित, राजू साहू, बोधन लाल साहू, किरणेश सोनी, श्रीमती संतोषी श्रीवास्तव, पद्मा यदु, शांति कोसरे, सीमा ठाकुर, भुनेश्वरी साहू, अनिता शर्मा, लक्ष्मी श्रीवास्तव सहित अनेक ग्रामीण भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री किरण सिंह देव को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने पर बधाई दी।
There is no ads to display, Please add some


