कांकेर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता किरण सिंह देव को पार्टी ने नया अध्यक्ष घोसित किया गया है इसके बाद से ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है किरण सिंह देव अध्यक्ष बनने के बाद साथ ही केदार कश्यप का मंत्री बनने के बाद कांकेर प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में आतिशबाजी के साथ ही लडुओ से तोल कर भव्य स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी किशान मोर्चा शहर मंडल उपाध्यक्ष एवं कलार समाज के युवा प्रकोष्ठ बस्तर संभाग के कार्यकारिणी अध्यक्ष तरुण जैन ने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में अब संगठन में नयी ऊर्जा का संचार होगा साथ ही विधानसभा की तरह ही लोकसभा चुनाव में भी पूरे 11 लोकसभा सिट जीतकर जश्न मनायेंगे । बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया जिसके बाद से छ.ग प्रदेश अध्यक्ष पद ख़ाली था ।
There is no ads to display, Please add some
