मुंगेली – मुंगेली जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में एक दिवसीय मुंगेली जिला स्तरीय सीनियर पुरुष-महिला शतरंज चैंपियनशिप 2024 का आयोजन दिनांक 19 मई को बी. आर.साव. उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, मुंगेली में आयोजित किया गया। इस स्पर्धा में तीनो विकासखण्ड से कुल 57 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमे पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान किशन कुमार बघेल – पथरिया विकासखण्ड ने हासिल किया इन्हें 1000रु नगद एवं ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया , द्वितीय स्थान पर द्विजेन्द्र सिंह गहरवार – मुंगेली विकासखण्ड 700रु नगद व ट्रॉफी, तृतीय स्थान चंद्रप्रकाश बंजारा – पथरिया 400रु नगद एवं ट्रॉफी, चतुर्थ स्थान पर अजय बघेल-पथरिया 300 नगद एवं ट्रॉफी, पांचवां स्थान कौशलेश गुप्ता- मुंगेली विकासखण्ड 200रु नगद एवं मेडल, छठवा स्थान राजेश पाटले – लोरमी 200रु नगद एवं मेडल, महिला वर्ग में प्रथम स्थान गोमती साहू – लोरमी विकासखण्ड ने प्राप्त किया उन्हें 800 रु. नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई द्वितीय स्थान पर सौम्या सिंह राजपूत – ,लोरमी विकासखण्ड 500रु नगद एवं ट्रॉफी, तृतीय स्थान पर संजीवनी कुर्रे,- मुंगेली 300रु नगद एवं ट्रॉफी, चतुर्थ स्थान पर सृष्टि गुप्ता – लोरमी 200रु नगद एवं ट्रॉफी, पांचवें स्थान पर सौम्या राजपूत – लोरमी 200रु नगद एवं मेडल, छठवा स्थान स्वाति ध्रुव – पथरिया 200रु नगद एवं मेडल प्रदान किया। सभी खिलाड़ियों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इनके अतिरिक्त अंडर 07, 09,11,13,15, 17 एवं 19 वर्ष के प्रथम 03 स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया जिनमे अंडर 07 में प्रथम स्थान लोरमी की आराध्या जायसवाल ने हासिल किया, अंडर 09 में प्रथम-निर्भय सिंह राजपूत, द्वितीय-अद्वित उपाध्याय, तृतीय-आभाश्री साहू, अंडर 11 में आलोक कश्यप, अनिरुद्ध जायसवाल, टेशवीर, अंडर 13 में प्रवीण कश्यप, अमन कुमार, गौरव बांधे, अंडर 15 में अमृतेश उपाध्याय, संस्कार साहू, भावेश सिंह नायक, अंडर 17 में प्रथम प्रांजल कश्यप, द्वितीय- हिमेश जोशी, तृतीय- ज्योति बांधे, अंडर 19 में प्रथम अरगीत खंडेलवाल, द्वितीय-अभय सिंह राजपूत, तृतीय- मनोज कुमार रहे। साथ ही स्पर्धा में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को मुंगेली जिला शतरंज संघ की और से सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस स्पर्धा से चयनित प्रतिभागी 07 से 10 जून को महासमुंद जिला के पिथौरा में आयोजित होने वाली छ ग राज्य सीनियर एवं वूमेन फिडे रेटिंग चैस चैंपियनशिप में मुंगेली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विक्रम सिंह राजपूत व्याख्याता- अंग्रेजी, बी आर साव विद्यालय ,विशिष्ट अतिथि मोहन सिंह ,व्याख्याता राजनीति , विजय वर्मा ,चेयरमैन, मुंगेली जिला शतरंज संघ , आशीष मिश्रा उपाध्यक्ष- मुंगेली जिला शतरंज संघ, सुबोध कुमार सिंह अध्यक्ष-मुंगेली जिला शतरंज संघ मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रतियोगिता में मंच संचालन जिला सदस्य अरविंद पांडेय ने किया ।संघ के सदस्य के रूप में युगल किशोर राजपूत, कामता सिंह कुर्रे, आदि उपस्थित थे। स्पर्धा के मुख्य निर्णायक ओमप्रकाश वंदे , निर्णायक पुनदास पाटले एवं श्रीमती कीर्ति सिंह थे।
There is no ads to display, Please add some


