मगरलोड (गंगा प्रकाश)। किसान संघर्ष संघ दक्षिण मगरलोड वनांचल सिंगपुर क्षेत्र के अध्यक्ष रामायण सिन्हा ने बताया कि 40 गांवों का किसान संगठन है जो की प्राथमिक कृषि सहकारी समिति सिंगपुर तहसील मगरलोड जिला धमतरी छत्तीसगढ़ के अंतर्गत आते हैं।हम अपने संगठन के माध्यम से हमारी मांगों को लेकर लगातार शासन प्रशासन से भेंट मुलाकात,पत्राचार,प्रेस विज्ञप्ति कर रहे हैं, कई मांग तो ऐसे हैं जिसे मांगते हुए लगभग 30 साल से भी अधिक हो गए होंगे, जिसका विवरण 10 अप्रैल 2023 दिन सोमवार आपके जनदर्शन में भी 8 सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था, उसमे का मांग क्रमांक 2 और 5 है। 10 अप्रैल 2023 को सौंपे ज्ञापन का आज तक कोई जवाब नहीं आया है, हमारी मांगो पर गंभीरता नहीं दिखाई देने के कारण हम सड़क चक्का जाम करने के लिए मजबूर हैं, जिसका संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन का ही होगा, हमारे संगठन किसान संघर्ष संघ दक्षिण मगरलोड वनांचल सिंगपुर क्षेत्र के 40 गांवों के किसानों द्वारा 9 सूत्रीय मांगो को लेकर केरेगांव तिराहा सड़क मार्ग पर दिनांक 5 जून 2023 को सुबह 10 बजे से सड़क चक्का जाम करेंगे। 

जो कि हमारा 9 सूत्रीय मांग निम्नानुसार है

1. भुइंया साफ्टवेयर को यथावत रखा जाए2. फसल बीमा योजना से वंचित गांवों को योजना का लाभ मिले,गांवों की सूची सलंग्न है 3. जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का शाखा सिंगपुर में खोला जाए4.सिंगपुर धान खरीदी केंद्र से अलग कर ग्राम सोनझरी में धान खरीदी केंद्र खोला जाए5. सोडूड़ बांध का नहर विस्तार सिंगपुर क्षेत्र के 40 गांवों तक हो ,गांवों का सूची सलंग्न है6. मुलगांव और मोहेरा धान खरीदी केंद्र को प्राथमिक कृषि सहकारी समिति गठित किया जाए7. केंद्रीय बैंकों द्वारा कृषि ऋण के लिए हर साल दस्तावेजों की मांग का समाधान किया जाए8.मोबाइल नेटवर्क से छूटे हुए गांवों में जियो कंपनी का नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराई जाए9. लघु वनोपज प्रमुख वस्तुओं का समर्थन मूल्य में वृद्धि किया जाए


ज्ञापन सौंपने के दौरान कलेक्ट्रेट आए किसान संघर्ष संघ दक्षिण मगरलोड वनांचल सिंगपुर क्षेत्र अध्यक्ष रामायण सिन्हा,संरक्षक उमेन्द सिन्हा,भारत दीवान,सलाहकार धनजय साहू, चमन सिन्हा, उपाध्यक्ष सोमनाथ मंडावी, सरपंच मोहेरा सरपंच कुलेश्वर साहू,किसान प्रमुख बिसाल सिन्हा,निलेश यादव, हरिश्चंद साहू,विमल दीवान,शिवकुमार सोरी, मम्मू बिसेन,चमन पटेल, चुनू राम जांगड़े,टिकेश्वर श्रीमाली,दिगेश्वरी साहू, रामकुमरी कश्यप,रूखमणी सोनी, लक्ष्मी श्रीमाली,सुनीति नेताम,रोहिणी श्रीमाली, दूजबाई कश्यप,मालती श्रीमाली,किशोरी श्रीमाली,रामेश्वरी ध्रुव जी उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version