गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भाजपा द्वारा किसानों के बैंक खातें में डाली गई राशि में लगातार शिकायत मिल रही है। फिंगेश्वर जनपद पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस की श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू एवं जिला पंचायत सदस्य सभापति कांग्रेस कार्यकर्ता मधुबाला रात्रे ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा बकाया बोनस देने की प्रक्रिया महज एक नौटंकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने समय का बकाया बोनस कम किसानों को देना पड़े इसके लिए सुनियोजित तरीके से षडयंत्र रचा। क्योंकि चुनाव पूर्व उनके घोषणा पत्र में बकाया बोनस वर्ष 2016-17 और 2017-18 का दिया जाना उल्लेखित था, पर सरकारी आदेश वर्ष 2014-15 तथा 2015-16 का निकला। जिसमें से केवल 2014-15 एक वर्ष का बोनस ही बहुत कम किसानों को दिया गया। 2015-16 का बोनस दबा दिया गया। कांग्रेस महिला नेत्री द्वय ने कहा कि भाजपा और प्रशासनिक तंत्र द्वारा कम कृषकों को बोनस देना पडे़ इसके लिए यह षडयंत्र रची गई। क्योंकि वर्ष 2014-15 में पंजीकृत कृषकों की संख्या कम रही। तब प्रदेश में अकाल पड़ा था और बहुत कम किसानों ने धान बेचा था। उन्होंने कहा कि 8 वर्ष पुराना जो बोनस कृषकों को दिया गया है उसका उन्हें ब्याज भी देना चाहिए क्योंकि बैंक में भी 7 वर्ष में राशि दोगुनी हो जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा पुनः किसानों को ठगने का कार्य कर रही है। भाजपा ने वादा किसी और साल का बोनस देने का किया और दिया किसी और साल का। इसके अलावा भाजपा के नेताओं द्वारा 2 लाख तक कर्ज माफी की बात भी चुनावी सभा में की थी। जिससे वे मुकर गए। इन सब बातों से यह तय हो गया है कि भाजपा ने किसानों को सिर्फ और सिर्फ ठगने का कार्य ही किया है। श्रीमती पुष्पा साहू एवं मधुबाला रात्रे ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी को छत्तीसगढ़ के किसान देख और समझ रहे है कि कैसे केन्द्र की मोदी सरकार के रिमोट पर चलने वाले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को धोखे में रखा। वरिष्ठों की उपेक्षा कर नवसीखियों के सहारे भाजपा की केन्द्र सरकार छत्तीसगढ़ को अपने रिमोट कन्ट्रोल से चला रही है।
किसानों को बोनस से वंचित करने भाजपा ने रचा षडयंत्र-कांग्रेस नेत्री
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
