किसानो को उचित कीमत पर यूरिया उपलब्ध कराये सरकार – ओमप्रकाश पाठक
आप आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता की माँग
डोंगरगांव (गंगा प्रकाश)। आम आदमी पार्टी के सदस्य एवं अधिवक्ता ओमप्रकाश ने राज्य सरकार से उचित कीमत पर यूरिया उपलब्ध कराने की माँग की हैं वर्तमान में सहकारी सोसाइटीयों में यूरिया 266.67 रूपये में दिया जा रहा हैं वहीं खुले बाजार दुकानों में यूरिया 400 रूपये में बेचा जा रहा हैं इस प्रकार से कुल 133 रूपये प्रति बोरी का अंतर हैं इस प्रकार से किसानो से यूरिया के नाम पर लूट का कार्य प्राइवेट दुकानदार कर रहे हैं तथा कृषि विभाग के अधिकारी आँख मुंद कर देख रहे हैं आप पार्टी के नेता के द्वारा राज्य सरकार से माँग की हैं कि सरकार किसानो को यूरिया प्राइवेट दुकानों में भी सहकारी सोसाइटी की दर पर किसानो को यूरिया उपलब्द कराये तथा वर्तमान में ज़ो उँची दर पर यूरिया बेच कर किसानो को लूटने का कार्य किया जा रहा उस पर कड़ाई से रोक लगाया जाये।
There is no ads to display, Please add some
