प्रफुल कुमार बोरकर
छुरिया/औंधी (गंगा प्रकाश)। खुज्जी विधानसभा के विधायक छन्नी साहू ने आज अपने विधानसभा के अंतर्गत आने वाले गांव में पहुंची जिस में ग्रामीण अपनी धान की खेती करने के लिए अपने कामों में जुट चुके है इसी क्रम में ग्राम बापूटोला में एक किसान के यहां आज अचानक पहुंच गई जहां वे कृषि कार्य मे लगे महिलाओ व पुरुषो से मिलने के लिए अपने आप को रोक नहीं पाई व रोपाई काम मे लगे मजदूरों के साथ दोपहर में बासी का आनंद लिया, उसके बाद महिलाओं के मांग पर पर विधायक जी उनके साथ ही रोपाई का कार्य करने करने लगी ,कहते है खेती अपन सेती लेकिन इसी खेती के कार्य के साथ ददरिया का आनंद मिल जाये तो किसी भी कार्य के दौरान होने वाली दुख तकलीफो का अहसास खत्म हो जाता है। इस दौरान धान रोपाई के कार्य के साथ साथ उनके मध्य कांग्रेस की विचारधारा व शासन की जनहितैषी योजनाओं का प्रचार भी किया ।
There is no ads to display, Please add some
